Priyanka Chopra's Pirate Look from The Bluff: प्रियंका चोपड़ा अब सीधा ही समुद्री डाकू बन गई हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में नजर आने के बाद, प्रियंका ऑस्ट्रेलिया वापस लौट आई हैं। यहीं पर एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन भी मनाया है। बीते कुछ समय से वह अपनी अपकमिंग मूवी को लेकर ही सुर्खियों में हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'द ब्लफ' फिल्म को लेकर बिहाइंड द सीन्स भी शेयर करती रहती हैं। वह मूवी में धमाकेदार एक्शन सीन करती नजर आने वाली हैं।
ऑस्ट्रेलिया में बीते कुछ समय से प्रियंका अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस बीच अब फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का एक लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक समुद्री डाकू के अवतार में नजर आ रही हैं। इंटरनेट पर सामने आई फिल्म के सेट की लीक तस्वीरों नें फैंस के बीच मूवी को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है। यहां इस तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।
The Bluff के सेट से सामने आया प्रियंका का एकदम नया लुक
प्रियंका चोपड़ा को इन तस्वीरों में पहली बार मोहॉक के साथ देखा गया है, जो 19वीं सदी के कैरेबियन समुद्री डाकू के रौल में दिख रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर यह फोटोज काफी तेजी से वायरल हो रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा, 'क्या यह पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन जैसा होने वाला है या उससे अलग?। वहीं एक और यूजर ने पूछा कि प्रियंका कब तक ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की ज्यादातर शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में ही अगस्त के आखिर तक खत्म हो सकती है।
