अहमदाबाद प्लेन क्रैश को देख दिल से दुखी है प्रियंका चोपड़ा, हादसे में मारे गए लोगों के लिए बयां किया दर्द

Priyanka Chopra on Ahmedabad Plane Crash: ग्लोबल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने विमान हादसे में मृत लोगों पर अपना दर्द बयां किया है। अहमदाबाद के प्लेन क्रैश की खबर पता लगते हैं प्रियंका ने पोस्ट शेयर की और लोगों के लिए दुआ मांगी। आइए बताते हैं प्रियंका ने क्या कहा ।

Priyanka Chopra on Ahmedabad Plane Crash: बीती रात वीरवार को इंडिया में भयावह प्लेन क्रैश हुआ। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टेक ऑफ लेने के चंद मिनटों बाद ही आग लग गई। यह क्रैश इतना खतरनाक था कि विमान में बैठा हर व्यक्ति जलकर राख हो गया। कल से ही ये दर्द भरी घटना हर किसी के जहन में घूम रही है। आम जनता से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के लोग मृत लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। जैसे ही प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) को इस हादसे के बारे में बता चला उन्होंने तुरंत अपने दिल का दर्द बयां किया। आइए बताते हैं प्रियंका ने क्या कहा

Priyanka Chopra on Ahmedabad Plane Crash

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) ने पोस्ट इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- "बहुत दुखद, एयर इंडिया त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों और अकल्पनीय क्षति का सामना कर रहे परिवारों के लिए प्रार्थना करती हूँ, मैं दिल से दुखी हूँ।" प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति और बेटी के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रही है। एक्ट्रेस इंडिया और देश दुनिया में होने वाली घटनाओं पर अपनी राय जरूर रखती है। प्रियंका हाल ही में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए इंडिया आई थी।

End of Feed