वर्ल्ड सिनेमा

ऋतिक रोशन ने की के-पॉप स्टार जैक्सन वांग से मुलाकात, राकेश रोशन ने शेयर की तस्वीर

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 12, 2025, 02:50 PM IST

Hrithik Roshan-Jackson Wang Photos Photos: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और के-पॉप स्टार जैक्सन वांग (Jackson Wang) की मुलाकात हुई। ऋतिक रोशन और जैक्सन वांग की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। ऋतिक रोशन की तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Image

Hrithik Roshan-Jackson Wang Photos Photos

Hrithik Roshan-Jackson Wang Photos: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। ऋतिक रोशन की इन अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। ऋतिक रोशन की इन फिल्मों का फैंस काफी समय से इंतजार रहे हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। ऋतिक रोशन की इस तस्वीर में एक खास मेहमान के साथ नजर आ रहे हैं। ऋतिक रोशन की इस तस्वीर को एक्टर के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ऋतिक रोशन तस्वीर में किसके साथ नजर रहे हैं।

के-पॉप स्टार संग नजर आए ऋतिक रोशन

एक्टर ऋतिक रोशन की अभी हाल ही में एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में ऋतिक रोशन और के-पॉप स्टार जैक्सन वांग (Jackson Wang) से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि जैक्सन अपनी म्यूजिक प्रमोशन के लिए भारत आए और इस दौरान उनकी मुलाकात ऋतिक और उनके परिवार से हुई। इस तस्वीर को ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन (Rakesh Roshan) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर में जैक्सन ने ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन (Pinkie Roshan) को गले लगाया, जबकि उनका दूसरा हाथ ऋतिक के कंधे पर था। राकेश रोशन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन इन दिनों वॉर 2 (War 2) की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वो जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 (Krrish 4) के साथ भी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। ऋतिक रोशन और के-पॉप स्टार जैक्सन वांग की तस्वीर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article