यूट्यूबर Sourav Joshi ने पत्नी अवंतिका को कुत्ते के कटोरे से पानी पीने की दी चुनौती, भड़के लोग ने उड़ाईं धज्जियां

Sourav Joshi Trolled: मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। सौरव ने अपनी पत्नी अवंतिका भट्ट संग एक ऐसा भद्दा मजाक किया है, जो लोगों को पसंद नहीं आया।

Sourav Joshi Trolled: इंडिया के सबसे बड़े ब्लॉगर के नाम से मशहूर सौरव जोशी (Sourav Joshi) लगातार चर्चा में रहते हैं। उनकी पूरी फैमिली सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सौरव अपने वीडियोज के जरिए फैमिली संग बिताए पलों को खास तरीके से दिखाते हैं, लेकिन इस बार उनका फैमिली टाइम विवादों में आ गया है। सौरव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी पत्नी अवंतिका भट्ट से पालतू कुत्ते के बर्तन में पीने पीने के लिए कह देते हैं। हैरानी की बात ये है कि उनकी पत्नी को भी ये बात अजीब नहीं लगती। अपने इस वीडियो के वजह से सौरव बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Deepika Padukone की 8 घंटे शिफ्ट की मांग का Ishita Dutta ने किया सपोर्ट, बोलीं 'इसमें गलत क्या...'

sourav joshi trolled

sourav joshi trolled (photo credit- instagram)

सौरव जोशी का पत्नी संग भद्दा मजाक

सौरव जोशी अपने लेटेस्ट व्लॉग में परिवार के लोगों के साथ ट्रुथ एंड डेयर खेलते हुए नजर आ रहे हैं। ये गेम सौरव के साथ उनकी पत्नी अवंतिका भी खेलती हैं। इस गेम से जब अवंतिका बाहर होती हैं, तो सौरव उन्हें एक डेयर देते हैं, जिसे पूरा अवंतिका को करना होता है। इस गेम के दौरान ही सौरव अपनी पत्नी को पालतू कुत्ते ओरियो के बर्तन में पानी पीने की चुनौती देते हैं और अवंतिका भी इस टास्क को पूरा करती हैं। सौरव जोशी अपनी इस हरकत की वजह से बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। लोग सौरव से सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी को ऐसी स्थिति में क्यों डाला? हालांकि, फैंस सौरव का सपोर्ट करते हुए इसे महज एक मजाक बता रहे हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Rajinikanth की Jailer 2 देखने पहुंचे Dhanush, एक्स-वाइफ Aishwarya भी आईं नजर

    सौरव जोशी हुए ट्रोल

    सौरव जोशी के इस वीडियो पर यूपीएससी टीचर अमित किल्लोर का रिएक्शन आया है। अमित ने सौरव को खूब खरी खोटी सुनाई है। अमित पहले तो सौरव के टास्क के बारे में बताते हैं और फिर उन्हें सबसे बड़ा महिला विरोधी का टैग देते हैं। इतना ही नहीं, अमित इस मौके पर ये भी कहते हैं कि उन्हें लगा था कि सौरव अपनी पत्नी के साथ मजाक कर रहे हैं, लेकिन ये सच में हुआ है। अमित किल्लोर सौरव को सुनाते हुए कहते हैं कि वह बहुत बुद्धिमान हैं। 10 साल से कंटेंट बना रहे हैं। वह अलग अलग चीजों पर ब्लॉग बना सकते हैं। अमित कहते हैं कि उन्हें इस तरह के कंटेंट की जरूरत नहीं लगी और ये बहुत ही गलत लगा।

    End of Feed