Will Salman Khan Host BB OTT 3 : फैंस का पसंदीदा शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 ( Bigg Boss OTT 3 ) जल्द ही ऑन एयर होने वाला है। हाल ही में मेकर्स ने शो की घोषणा करते हुए फैंस को खुश कर दिया था। पहले जहां यह खबर सामने आई थी कि बिग बॉस ओटीटी 3 इस साल नहीं आने वाला वहीं कुछ दिन बाद ही मेकर्स ने 15 मई को शो रिलीज होने की घोषणा कर दी थी। हालांकि अब जिस इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया गया था वहाँ से इसे हटा दिया गया है। जिसके बाद फैंस के बीच यह अटकलें चल रही हैं कि सलमान खान शो होस्ट नहीं करने वाले।
सलमान खान ( Salman Khan) होस्ट शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 जल्द ही ऑनएयर होने वाला है। शो 15 मई 2024 को रिलीज हो सकता है , लेकिन डिलीट पोस्ट ने फैंस की धड़कनों को बढ़ा दिया है। दरअसल जब से सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के बाद से ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि सलमान खान इस बार का सीजन होस्ट नहीं करने वाले । भाई जान के चाहने वालों को उनकी सुरक्षा की फिक्र है जिसके चलते फैंस भी कह रहे हैं कि उन्हें शो को होस्ट नहीं करना चाहिए। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि सलमान खान के बिना शो फीका नजर आएगा ।
एंडेमोल शाइन पोस्ट ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है। जिसके बाद से लोगों के बीच यह चर्चा तेज है कि वाई प्लस सिक्योरिटी के चलते सलमान खान शो होस्ट नहीं कर पाएंगे।
