Undekhi 4 में हुईं Gautam Rode की एंट्री, इस दिन सोनीलिव पर मचाएगी धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 17, 2026, 05:08 PM IST

Undekhi 4 New Star Entry: सूर्या शर्मा (Surya Sharma) की पॉपुलर वेब सीरीज अनदेखी 4 (Undekhi 4) को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। सीरीज में नए स्टार की एंट्री होने जा रही है।

Undekhi 4 New Star Entry: फेमस एक्टर सूर्या शर्मा (Surya Sharma) की पॉपुलर वेब सीरीज अनदेखी (Undekhi) का तीसरा और आखिरी सीजन ‘अनदेखी: द फाइनल बैटल’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। सीरीज अनदेखी 4 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस को सीरीज की रिलीज के लिए बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच सीरीज अनदेखी 4 का धांसू वीडियो सामने आया है। सीरीज के मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है और साथ ही नई कास्ट का भी खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं वेब सीरीज अनदेखी 4 को लेकर क्या नया अपडेट सामने आया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें:Undekhi Season 3 Review: बेदम निकली अटवाले परिवार की कहानी, सीरीज देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू)

Undekhi 4 New Stars

'अनदेखी 4' में हुई नए स्टार की एंट्री (Pic Credit: Sonyliv)

'अनदेखी 4' में हुई नए स्टार की एंट्री

वेब सीरीज अनदेखी 4 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह सीरीज अनदेखी को लेकर आया नया अपडेट है। खबर है कि इस सीजन में गौतम रोडे भी अहम रोल में शामिल हुए हैं। उनके किरदार की डिटेल्स अभी नहीं बताई गई हैं, लेकिन उनकी एंट्री कहानी में नया मोड़ लाने वाली मानी जा रही है। शो में शामिल होने पर अपनी खुशी शेयर करते हुए गौतम रोडे ने वैरायटी इंडिया से कहा, 'सोनीलिव की इतनी सफल और पसंद की जाने वाली फ्रैंचाइजी अनदेखी 4 में शामिल होना बहुत रोमांचक है। मैंने पिछले तीन सीजन में इसकी देखे है। मेरे किरदार पर दर्शकों को काफी पसंंद आने वाला है। मेरा रोल काफी खास होने वाला है। इतने शानदार कास्ट का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी है।' (ये भी पढ़ें: 24 OTT Release Date: स्पाई थ्रिलर्स का बाप ला रहे हैं Anil Kapoor, Jio Hotstar पर होगा रिलीज)

शो का नया वीडियो आया सामने

इसी खबर के बीच मेकर्स ने सीरीज अनदेखी 4 का नया वीडियो रिलीज किया है। सीरीज के इस वीडियो में अनदेखी 4 के एक अहम पल को दिखाया गया है। सीरीज अनदेखी 4 का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा, फैंस इसके काफी पसंद कर रहे हैं।

End of Feed