Undekhi Season 3 Review: बेदम निकली अटवाले परिवार की कहानी, सीरीज देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू

Undekhi Season 3 Review: सोनी लिव पर अनदेखी का तीसरा सीजन स्ट्रीम हो गया है। ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। सीरीज के दोनों सीजन को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। अगर आप इसका तीसरा सीजन देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले पढ़ लें रिव्यू।

Priyanka JhaAuthored by: Priyanka JhaUpdated May 10 2024, 15:06 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

2.5

undekhi season 3 review crime thriller series slow and boring you can watch on sony liv

Undekhi Season 3 (credit Pic: Instagram)

Undekhi Season 3 Review: अनदेखी का ये तीसरा सीजन है। पहले दो सीजन को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। ये सीरीज सोनी लाइव पर स्ट्रीम हो गई है। सीरीज में अटवाले परिवार के गहरे राज फिर से सामने आने वाले है। ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। अगर आप इस सीरीज को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले पढ़ लें रिव्यू। इस शो की शुरुआत निर्दोष महिला की हत्या से होती है। ये घटना आज तक सुरिंदर सिंह अटवाल उर्फ पापाजी (हर्ष छाया) को परेशान करती है। इस घटना का वीडियो क्लिप फिर से सामने आया है जिससे उनके भतीजे रिंकू और बेटे दमन एक बार फिर उनकी रक्षा के लिए एकजुट हो गए हैं। वहीं, डीएसपी बरुष घोष एक बार फिर मारी गई लड़की को न्याय दिलाने में लग गया है। क्या पापाजी को सजा मिलेगी

Undekhi Season 3 Review: लेखन और निर्देशन

अनदेखी सीजन 3 में पापाजी का उत्ताराधिकारी कौन बनेगा। इसको लेकर परिवार में ही साजिश रची जा रही है। यहीं इस सीजन का मुद्दा है। घोष और अटवाल परिवार के बीच में लबे समय से लड़ाई चल रही हैं। इस बार शो में अवैध ड्रग बिजनेस भी दिखाया गया है। इसी के साथ शो में एक नए विलेन की एंट्री हो गई है। सीजन को लंबा खींचने के चक्कर में कैरेक्टर्स को उस तरह से नहीं दिखाया गया है। सीरीज की कहानी काफी उलझी हुई दिखाई दे रही है। कई जगह पर आपको बोरियत महसूस होने लगेगी।