Ul Julool Ishq में फातिमा सना शेख संग इश्क लड़ाएंगे विजय वर्मा, विभु पुरी करेंगे डायरेक्शन

Fatima-Vijay in Ul Julool Ishq: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने कुछ समय पहले अपना प्रोडक्शन हाउस अनाउंस किया था। इस प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत वो कंटेंट बेस्ड मूवीज बनाएंगे। मनीष मल्होत्रा ने अपने बैनर की तीसरी मूवी ऊल-जलूल-इश्क कर दी है, जिसका डायरेक्शन विभु पुरी करेंगे।

Fatima-Vijay in Ul Julool Ishq: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने पिछले साल सितम्बर के महीने में अपने फिल्म प्रोडक्शन हाउस स्टेज 5 का अनाउंसमेंट किया था। इस बैनर के अंतर्गत वो अब तक 2 फिल्में अनाउंस कर चुके हैं। इन फिल्मों का निर्माण इन दिनों चल रहा है और जल्द ही ये दर्शकों के सामने होंगी। मनीष मल्होत्रा ने स्टेज 5 की तीसरी फिल्म ऊल-जलूल-इश्क का भी ऐलान कर दिया है, जिसमें कई बडे़ अभिनेता एक साथ दिखाई देंगे। मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को बताया है कि उनकी नई मूवी ऊल-जलूल-इश्क में विजय वर्मा अदाकारा फातिमा सना शेख के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे।

Ul Julool Ishq

Ul Julool Ishq

मनीष मल्होत्रा ने किया Ul Julool Ishq का ऐलान

End of Feed