Netflix bought Indian 2 Ott Rights: साउथ सिनेमा के जाने-माने सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Hassan) ने अपनी अपकमिंग फिल्म इंडियन 2 की शूटिंग पूरी कर ली है। बीते दिन फिल्म इंडियन 2 के सेट से कमल हासन की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वो क्रू के साथ पोज देते नजर आए। फिल्म इंडियन 2 (Indian 2) की शूटिंग खत्म होने के साथ ही इसके ओटीटी राइट्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार इंडियन 2 के मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के साथ ओटीटी राइट्स की मेगा डील की है, जिससे उन्होंने लगभग 200 करोड़ की कमाई कर ली है।
Indian 2 के ओटीटी राइट्स बेचकर मेकर्स हुए मालामाल
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेटफ्लिक्स (Netflix) ने कमल हासन की इंडियन 2 के ओटीटी राइट्स खरीद लिए हैं। नेटफ्लिक्स ने इंडियन 2 के मेकर्स को ओटीटी राइट्स के बदले में बहुत मोटी रकम दी है। सुनने में आ रहा है कि इंडियन 2 के मेकर्स को ओटीटी राइट्स के बदले 200 करोड़ रुपये मिले हैं। इन दिनों ओटीटी प्लेयर्स बहुत सोच-समझकर फिल्मों को खरीद रहे हैं। ऐसे में इंडियन 2 को इतनी मोटी रकम देने का मतलब है कि नेटफ्लिक्स को भरोसा है कि कमल हासन की ये मूवी दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।
काफी दिनों से अटकी पड़ी है इंडियन 2
साल 1996 में रिलीज हुई इंडियन का दूसरा भाग काफी समय से अटका पड़ा है। डायरेक्टर शंकर पिछले कई सालों के इंडियन 2 बनाना चाहते थे लेकिन वो इसे पूरी नहीं कर पा रहे थे। आखिरकार शंकर ने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है और जल्द ही ये दर्शकों के सामने होगी।
