Prime Video Mystery Thriller: अमेजन प्राइम वीडियो पर कई ऐसी मिस्ट्री और थ्रिलर वेब सीरीज मौजूद हैं, जो आपको शुरू से आखिर तक स्क्रीन से हटने नहीं देंगी। इन सीरीज में सस्पेंस, क्राइम और रहस्यों का ऐसा तड़का देखने को मिलता है कि हर एपिसोड के बाद दिमाग घूम जाएगा। कहानी में इतने ट्विस्ट और टर्न्स होते हैं कि असली सच का पता लगाना आसान नहीं होता। कई बार तो आखिरी एपिसोड तक यह समझना मुश्किल हो जाता है कि असली गुनहगार कौन है। अगर आपको दिमागी खेल, रहस्य और डर से भरी कहानियां पसंद हैं, तो ये वेब सीरीज आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित हो सकती हैं।
धूथा एक बेहतरीन सुपरनैचुरल मिस्ट्री-थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें नागा चैतन्य ने अपना ओटीटी डेब्यू किया है। यह कहानी एक महत्वाकांक्षी पत्रकार की है, जिसे कुछ ऐसी रहस्यमयी अखबार की कतरनें मिलती हैं, जिनमें होने वाली अनहोनी की पहले ही भविष्यवाणी कर दी जाती है। इस सीरीज की कहानी जबरदस्त है।
पाताल लोक अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद सबसे बेहतरीन और धांसू भारतीय क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज है। इस सीरीज में मिस्ट्री भी जबरदस्त है। इसे आप आज ही प्राइम पर देख लें।
'भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री' भारत के पहले प्रमाणित पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी की सच्ची घटनाओं और 2016 में उनकी रहस्यमयी मौत पर आधारित एक वेब सीरीज है। इसे आप प्राइम पर देख सकते हैं।
इस लिस्ट में वेब सीरीज द नाइट मैनेजर का नाम शामिल है। इसे आप प्राइम पर देख सकते है। इस स्पाई सीरीज की कहानी कोई तेज दिमाग वाला इंसान ही समझ पाएगा।
प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज सिटाडेल 2 हाल ही में रिलीज हुई है। प्राइम वीडियो की इस सीरीज ने लोगों का दिल जीत लिया है।