Tiger 3 Ott Release Date: सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म टाइगर 3 पिछले साल नंवबर महीने में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में सलमान, कैटरीना के साथ इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में थे। एक्टर ने फिल्म में विलेन का रोल प्ले किया था। फैंस इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म को रिलीज कर दिया है। आइए जानते हैं आप इस फिल्म को कहां देख सकते हैं?
सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर टाइगर 3 का पोस्टर शेयर किया है। एक्टर ने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, अगर आपने एक्शन थ्रिलर फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देखी तो आप इसे एमजन प्राइम पर अभी देख सकते हैं।
जानें कहां देख सकते हैं फिल्म
फिल्म में सलमान ने स्पाई एजेंट का किरदार निभाया है। वहीं, कैटरीना ने जोया का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस से फिल्म मेरी क्रिसमस के प्रमोशन के दौरान पूछा गया कि आप टाइगर 3 में ग्लैमर डॉल बनकर रह गई थींं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, मुझे ऐसा नहीं लगता है।जोया का कैरेक्टर मेरा अब तक के सबसे पॉवरफुल कैरेक्टर में से एक हैं। मनीष शर्मा सर ने मेरे कैरेक्टर को बहुत ही अच्छी तरीके से लिखा था। मैंने फिल्म में जमकर एक्शन सीन्स किए हैं। टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 345 करोड़ की कमाई की थी।
