आलिया भट्ट नए साल का जोरदार स्वागत करने के लिए परिवार साथ वेकेशन पर निकली थीं। एक्ट्रेस हाल ही में मुंबई वापस लौट आई हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस अलग-अलग मूड में मिरर सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेसी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक्ट्रेस ने नए साल पर भी पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ फोटो शेयर की थीं। फोटो में एक्ट्रेस बीच पर वेकेशन एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रही हैं।
आलिया रेड मोनोकिनी में किलर पोज देते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस फोटो में अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं।
आलिया अपनी बेटी राहा के साथ पोज दे रही हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस अपनी बेटी को गोद में उठाए हुए नजर आ रही हैं।
आलिया इस फोटो में कैमरे को देखकर स्माइल करते हुए नजर आ रही हैं।
फोटो में आलिया मिरर में देखकर पोज दे रही हैं। इस आउटफिट में आलिया बला की खूबसूरत लग रही हैं।
आलिया अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। वेकेशन पर भी एक्ट्रेस वर्कआउट करना नहीं भूलीं।
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग मूड्स में मिरर सेल्फी शेयर की हैं। एक्ट्रेस को मिरर सेल्फी लेना बहुत पसंद है।
आलिया के वेकेशन की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस को एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।