Thugs of Goa Review: थ्रिलर-सस्पेंस और मजेदार कहानी का स्वाद चखना है तो एक बार जरूर देखें "ठग्स ऑफ गोवा", जाने से पहले पढ़ डाले रिव्यू

Thugs of Goa Review: साई पाटिल के निर्देशन में बनी ये फिल्म जबरदस्त कहानी लेकर आ रही है। फिल्म को गोवा की मस्त लोकेशन पर शूट किया गया है। जिसे देखकर आपको अहसास होगा कि आप गोवा की गलियों में घूम रहे हैं। अगर आप इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो एकबार रिव्यू पढ़ते जाइए।

Thugs of Goa Review

Thugs of Goa Review: क्राइम थ्रिलर मूवी के साथ हंसी का डबल डोज लेकर आई फिल्म ठग्स ऑफ गोवा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म की कहानी गोवा के चोर की टोली पर बनी है। जो छोटी-मोटी ठगी कर मौज-मस्ती करते हैं। चार लोगों का एक ग्रुप है जो पैसे चुराकर ऐश करता है। फिल्म में आपको एक्शन, थ्रिलर, मसाला का मिक्स्चर देखने को मिलेगा। अगर आप इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो एकबार रिव्यू पढ़ते जाइए।

क्या है फिल्म की कहानी

साई पाटिल के निर्देशन में बनी ये फिल्म जबरदस्त कहानी लेकर आ रही है। फिल्म को गोवा की मस्त लोकेशन पर शूट किया गया है। जिसे देखकर आपको अहसास होगा कि आप गोवा की गलियों में घूम रहे हैं। फिल्म की कहानी अमर अग्निहोत्री के किरदार पर टिकी हुई है, जो एक कुख्यात ठग है। वह अपने तीन साथियों सलोनी, नेहा और विक्की के साथ मिलकर लोगों को ठगता है और मजे करता है। अब यह उसका पेक्षा बन चुका है। हालांकि इस ठगी में जब इनका एक साथी पकड़ा जाता है तब उसे ऐसी-ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ता है जो उनकी पुरी लाइफ को उथल-पुथल कर देती है। कहानी में तब मोड़ आता है जब क्राइम ब्रांच ऑफिसर विजय नेहा को ब्लैकमेल करता है। उसे भ्रष्ट मंत्री के बेटे राकेश के करीबी लोगों के बीच घुसकर काले धन से जुड़े दस्तावेज चुराने के लिए मजबूर करता है। कहानी आगे दिलचस्प मोड़ लेती है।

End of Feed