Millind Gaba Blessed with Twins: मशहूर पंजाबी सिंगर और सॉन्ग राइटर मिलिंद गाबा( Millind Gabba) के घर बीती रात खुशियों की झड़ी लग गई। सिंगर की पत्नी ने एक नहीं बल्कि जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। बीती रात मिलिंद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनोखी पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है। घर में दोहरी खुशियां आने पर सिंगर फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं उनके फैंस भी उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। आइए मिलिंग की पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
बीती रात शुक्रवार को सिंगर ने फैंस के साथ एक क्यूट सी पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने एक बेबी बॉय और एक बेबी गर्ल को दिखाया है। इसे शेयर करते हुए सिंगर ने बताया कि भगवान ने उन्हें डबल खुशियां दी है। मिलिंद ने बताया कि उन्हें ट्विन्स हुए हैं। हालांकि सिंगर ने अभी तक यह नहीं बताया कि उन्हें बेटा-बेटी हुए हैं या बेटी-बेटी। खैर इस खुशी ने उनके फैंस और रिश्तेदारों को खुश कर दिया। मिलिंद ने सबसे पहले अपनी पोस्ट में माता रानी का धन्यवाद किया और लिखा कि मैंने आपसे कुछ नहीं मांगा तो अब क्या मांग लूंगा । यूनिक अंदाज में मिलिंद ने लिखा कि गाबा की लाइफ में ट्विस्ट नहीं ट्विन्स हैं।
बताते चले कि मिलिंद गाबा की पत्नी प्रिया बेनीवाल मशहूर यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल( Harsh Beniwal) की बहन हैं। बेबी होने की खुशी में हर कोई मिलिंद और प्रिया को बधाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये पोस्ट सामने आई फैंस के साथ-साथ स्टार के दोस्तों ने भी कॉमेंट करने शुरू कर दिए।
