'ठग लाइफ' को बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर भी होगा नुकसान, 130 करोड़ की डील पर दोबारा चर्चा करेगा नेटफ्लिक्स

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 13, 2025, 03:51 PM IST

Thug Life OTT Deal in Trouble: कमल हासन (Kamal Haasan) और मणिरत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म ठग लाइफ (Thug Life) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद अब ओटीटी पर भी मात खाने वाली है। फिल्म ठग लाइफ के साथ हुई डील पर नेटफ्लिक्स दोबारा विचार करने जा रहा है।

Thug Life OTT Deal in Trouble: साउथ के सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) और मणिरत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म ठग लाइफ (Thug Life) 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस से अपने बजट का पैसा भी नहीं निकाल पाई है। अब मेकर्स इस फिल्म को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि फिल्म ठग लाइफ को समय से पहले ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। इसी बीच फिल्म ठग लाइफ की ओटीटी रिलीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। नेटफ्लिक्स अब फिल्म ठग लाइफ के मेकर्स के साथ हुई डील पर दोबारा चर्चा करेगा।

Thug Life OTT Deal in Trouble

नेटफ्लिक्स डील पर दोबारा करेगा विचार

कमल हासन हासन की फिल्म ठग लाइफ रिलीज के बाद ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ठग लाइफ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई जिसका असर 'ठग लाइफ' ओटीटी डील पर भी पड़ रहा है। पिकंविला की रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स अब इस फिल्म के 130 करोड़ रुपये की ओटीटी डील पर दोबारा बातचीत करने जा रहा है। पहले यह तय था कि फिल्म थिएटर रिलीज के 8 हफ्ते बाद नेटफ्लिक्स पर आएगी, लेकिन इसके खराब प्रदर्शन की वजह से अब इसे 4 हफ्तों में ही स्ट्रीम करने की बात चल रही है। इसके बाद माना जा रहा है कि फिल्म ठग लाइफ को ओटीटी डील में भी घाटा हो सकता है।

End of Feed