The Traitors Raj Kundra First Exit: फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) इन दिनों अपने रियलिटी शो द ट्रेटर्स (The Traitors) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। करण जौहर का ये शो जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर धमाल मचा रहा है। इस शो में चर्चा में रहने वाले स्टार्स नजर आ रहे हैं। करण जौहर का ये शो शुरू होते ही खबरों में आ गया। खबर है कि बिजनेसमैन और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए। इसके बाद इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बाते हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं किस वजह से राज कुंद्रा इस शो से बाहर हुए हैं।
द ट्रेटर्स से बाहर हुए राज कुंद्रा
करण जौहर का शो द ट्रेटर्स शुरू होते ही चर्चा में आ गया है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंंद्रा शो 'द ट्रेटर्स' से निकलने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए है। राज कुंद्रा ने शो से बाहर होने पर कहा कि 'मैं 'द ट्रेटर्स' में दिल जीतने और दोस्त बनाने आया था। जैसे ही मैं बाहर हो रहा हूं, मुझे लगता है कि मेरी पत्नी सही थी। वो कहती हैं कि मैं अपनी जान बचाने के लिए भी झूठ नहीं बोल सकता और ये मेरी फितरत नहीं है। मुझे खुशी है कि मैं खुद के साथ ईमानदार रहा।' राज कुंद्रा का ये बयान खूब वायरल हो रहा है। इस शो में उर्फी जावेद (Urfi Javed) समेत कई बड़े स्टार्स हैं।
विवादों में रहा है करण कुंद्रा का नाम
करण कुंद्रा एक पोर्नोग्राफी केस के चलते काफी लंबे समय से विवादों में है। करण कुंद्रा ने अपनी लाइफ को लेकर एक फिल्म भी बनाई थी जो काफी चर्चा में रही है। करण कु्ंद्रा के शो द ट्रेटर्स से बाहर होने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
