The Traitors: आखरी पड़ाव में बनाई इन 7 सितारों ने अपनी जगह, जाने कब होगा शो का ग्रैंड फिनाले

The Traitors Finale: करण जौहर का शो 'द ट्रेटर्स' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। अब हाल ही में शो की ग्रैंड फिनाले की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। शो का आखरी पड़ाव पर कौन कौन अपनी जगह बना चुका है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

The Traitors Finale: करण जौहर (Karan Johar) का फेमस रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' अपने ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में कंटेस्टेंट्स को अलग अलग टास्क दिए जाते हैं ताकि इनाम राशी मिल सके। दिन के आखरी में सभी एक साथ बैठकर ट्रेटर का नाम बताना होता है जो शो से सीधे सीधे बाहर हो जाएगा। शो के कान्सेप्ट में ट्रेटर के पास पावर होता है जो रातों रात किसी एक कंटेस्टेंट को मारकर खेल से बाहर कर सकता है। इस नए ट्विस्ट के साथ शो अपने आखरी पड़ाव पर पहुँच गया है। आइए जानते हैं फिनाले कब होगा और कौन कौन इसमें जगह बना पाया।

The Traitors Finale

शो 'द ट्रेटर्स' (The Traitors) का फिनाले 3 जुलाई ओटीटी प्लेटफॉर्म 'ऐमज़ान प्राइम' पर रिलीज होगा। शो के फिनाले में अपूर्वा मुखीजा, उर्फी जावेद, हर्ष गुजराल, सुधांशु पांडे, जैस्मिन भसीन, निकिता लुथरा और पूरव झा ने जगह बनाई। हाल ही में शो से जन्नत जुबैर का पत्ता कटा जिसके चलते उनके फैंस उदास हैं। देखना दिलचस्प होने वाला है कि इन 7 लोगों में से कौन 'द ट्रेटर्स सीजन 1' की ट्रॉफी अपने नाम करेगा। फैंस अपने अपने पसंदीदा कलाकार के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर भी कर रहे हैं।

End of Feed