वेब सीरीज

बच्चों पर पढ़ाई और मां-बाप की जिम्मेदारी के बोझ को दिखाती है "टेक ईट ईजी", बेस्ट चिल्ड्रन मूवी का मिल चुका है खिताब

Take It Easy Movie: सोसाईटी ने कंपटीशन का ऐसा माहौल बना दिया गया है कि बच्चे को कुछ बनाने की भेड़ चाल चल पड़ी है। लेकिन मां-बाप ये नहीं जानते कि इससे बच्चों के दिल दिमाग पर इसका बहुत गहरा दबाव पड़ता है। फिल्म 'टेक इट ईज़ी' एक आंख खोलने वाला सिनेमा है जो बच्चों के साथ उनके मां बाप को भी देखना चाहिए।

Image

Take It Easy Movie

Take It Easy Movie: बच्चों की लाइफ पर बनी खास और एकदम सटीक फिल्म "टेक इट ईजी" जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की कहानी स्पेशल किड्स पर बनी है,बच्चों पर माता पिता के दबाव के कारण क्या असर पड़ता है, यह इसी विषय पर आधारित है। इसे धर्मेश पंडित ने डायरेक्ट किया है और मूवी 27 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म में विक्रम गोखले, दीपान्निता शर्मा, राज जुत्शी, अनंग देसाई जैसे स्टार्स ने काम किया है।

फ़िल्म "टेक इट ईज़ी" का कान्सेप्ट इतना पसंद किया गया कि इसे फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड्स भी मिल चुके हैं। ग्वालियर के फ़िल्म फेस्टिवल में टेक इट ईज़ी ने बेस्ट चिल्ड्रन फ़िल्म का अवार्ड जीता है जबकि जयपुर इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में भी इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म की कैटगरी में नॉमिनेट किया गया।ओशो की किताब "शिक्षा से क्रांति" से प्रेरित होकर धर्मेश पंडित ने फ़िल्म टेक इट ईज़ी की कहानी लिखी है।

प्रोड्यूसर धर्मेश पंडित का मानना है कि स्कूलों के बच्चों के मासूम कंधों पर किताबों का इतना ज्यादा वजन डाल दिया गया है। उन्हें अपने माता पिता की उम्मीदों का भार भी उठाना पड़ता है। सोसाईटी ने कंपटीशन का ऐसा माहौल बना दिया गया है कि बच्चे को कुछ बनाने की भेड़ चाल चल पड़ी है। लेकिन मां-बाप ये नहीं जानते कि इससे बच्चों के दिल दिमाग पर इसका बहुत गहरा दबाव पड़ता है। ऐसे में बच्चे भी बिना सोचे-समझे गलत कदम उठा लेते हैं। फिल्म 'टेक इट ईज़ी' एक आंख खोलने वाला सिनेमा है जो बच्चों के साथ उनके मां बाप को भी देखना चाहिए।

बताते चले कि धर्मेश पंडित को दादा साहेब फाल्के फ़िल्म फाउंडेशन अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया था।इस फ़िल्म मे एक गीत सोनू निगम ने गाया है। फ़िल्म का संगीत ज़ी म्युज़िक ने जारी किया है। फिल्म हिन्दी, तमिल के साथ-साथ 10 भाषाओं में डब की गई है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article