Mandala Murders Release Date: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) फिल्मों के बाद अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वाणी कपूर ने अभी हाल ही में अपनी पहली वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स' (Mandala Murders) का ऐलान किया था जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस सीरीज को लेकर एक के बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स' की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। 'मंडला मर्डर्स' सीरीज इस दिन से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर धमाल मचाने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि वेब सीरीज मंडला मर्डर्स कब रिलीज होने वाली है।
इस दिन रिलीज होगी 'मंडला मर्डर्स'
वाणी कपूर ने अब बॉलीवुड के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने की तैयारी कर ली है। वाणी कपूर अपनी पहली वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स' के साथ नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने वाली हैं। इस सीरीज की आज रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। वाणी कपूर की वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स' अगले महीने यानी 25 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने वाली है। वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स' की रिलीज डेट का ऐलान नेटफ्लिक्स और यश राज फिल्म्स (Yash Raj Films) ने साथ में किया। सीरीज की रिलीज डेट आने का बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
ऐसी होगी सीरीज की स्टोरी
सीरीज 'मंडला मर्डर्स' में एक्ट्रेस वाणी कपूर और वैभव राज गुप्ता (Vaibhav Raj Gupta) डिटेक्टिव के रोल में नजर आने वाले हैं। वाणी राज मिलकर गांव के कई राज को सुलझाते नजर आएंगे। श्रिया पिलगांवकर (Shriya Pilgaonkar) और जमीला खान (Jameel Khan) भी अहम किरदारों में हैं। इस सीरीज का फैंस को काफी समय से इंतजार था। अब देखना होगा वाणी कपूर बॉलीवुड के बाद ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखा पाती हैं या नहीं। वाणी कपूर की वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
