The Royals 2 में होगा नया लव ट्राएंगल, ईशान खट्टर संग धमाल मचाएंगे ये सितारे

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 23, 2026, 03:47 PM IST

The Royals 2 New Actress Entry: नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज ‘द रॉयल्स’ दूसरे सीजन के साथ लौटने वाली है। इस बार कहानी में नए चेहरे और रिश्तों का नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

The Royals 2 New Actress Entry: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज ‘द रॉयल्स’ (The Royals) एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने वाली है। सीरीज द रॉयल्स को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि रिलीज द रॉयल्स 2 से भूमि पेडनेकर बाहर हो सकती हैं। जिसके बाद से कई एक्ट्रेसेस के नाम सीरीज द रॉयल्स से जुड़ा। अब इन सब के बीच सीरीज में इस हसीना और इस एक्टर की एंट्री हो गई है। माना जा रहा है कि ये एक्ट्रेस सीरीज में भूमि पेडनेकर की जगह ले सकती है। तो चलिए जानते हैं सीरीज में किस एक्ट्रेस और एक्टर की एंट्री हुई है।

The Royals 2 New Actress Entry

द रॉयल्स 2 में हुई इन स्टार्स की एंट्री (Image Source: IMDb)

'द रॉयल्स 2' में हुई इन स्टार्स की एंट्री

वेब सीरीज द रॉयल्स 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह सीरीज में नई एक्ट्रेस की एंट्री है। नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द रॉयल्स’ (The Royals) दूसरे सीजन के साथ वापसी करने वाली है। इस बार कहानी में एक नया रोमांटिक एंगल देखने को मिलेगा। ईशान खट्टर (Ishaan Khatter), सिनी शेट्टी (Sini Shetty) और गुरफतेह पीरजादा (Gurfateh Pirzada) सीजन 2 की कहानी के मुख्य किरदार होंगे और तीनों के बीच लव ट्राएंगल देखने को मिलेगा। दूसरे सीजन की शूटिंग इस हफ्ते उदयपुर में शुरू होने वाली है। सिनी शेट्टी इस सीरीज में नई फीमेल लीड के तौर पर शामिल होंगी। वहीं, गुरफतेह पीरजादा भी ईशान खट्टर के साथ कहानी के तीसरे अहम किरदार के रूप में नजर आएंगे। नोरा फतेही (Nora Fatehi), जो सीजन 1 का भी हिस्सा थीं, दूसरे सीजन में भी वापसी करेंगी।

End of Feed