The Great Indian Kapil Show के 2 सीजन के लिए नहीं करना होगा फैंस को ज्यादा इंतजार, सुनील ग्रोवर ने किया कन्फर्म

The Great Indian Kapil Show 2 season: सुनील ग्रोवर, अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा और अन्य लोगों सहित उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर इस खबर की घोषणा की कि सीज़न का फिनाले एपिसोड जल्द ही प्रसारित किया जाएगा। लेकिन शो के निर्माता फैंस के लिए नई खबर लेकर आए हैं।

The Great Indian Kapil Show 2 season: कपिल शर्मा के शो "द ग्रेट इंडियन कपिल शो" ने कभी भी दर्शकों को निराश नहीं किया है। हमेशा की तरह यह शो फैंस को हँसाने में हमेशा कामयाब रहा है। दर्शक भी इसके हर नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। हालांकि आपको बता दें कि कपिल शर्मा का साप्ताहिक कॉमेडी शो, द ग्रेट इंडियन कपिल शो खत्म होने वाला है। सुनील ग्रोवर, अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा और अन्य लोगों सहित उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर इस खबर की घोषणा की कि सीज़न का फिनाले एपिसोड जल्द ही प्रसारित किया जाएगा। लेकिन शो के प्रशंसकों के लिए निर्माताओं ने खुशखबरी देने में देर नहीं लगाई है। आइए देखते हैं।

The Great Indian Kapil Show 2 season

The Great Indian Kapil Show 2 season

सुनील ग्रोवर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस सीजन के बेहतरीन पलों को दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत कपिल शर्मा के इस कथन से होती है, “और दोस्तों, फिनाले एपिसोड के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो यही समाप्त होता है।” इस पर कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक की ओर से नाटकीय प्रतिक्रिया आती है। वीडियो खत्म होने से पहले कपिल खुशखबरी सुनाते हैं, “जल्द मिलते हैं अगला सीजन मैं सिर्फ़ नेटफ्लिक्स पर।

End of Feed