The Great Indian Kapil Show Season 2: टीवी पर कई सालों तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद द ग्रेट इंडियन कपिल शो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गया है। कपिल के शो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। हाल ही में इसके दूसरे सीजन को लेकर जानकारी सामने आई है, जिसको लेकर फैंस में काफी खुशी है। कुछ महीनों तक चलने वाले इस शो का पहला सीजन अब खत्म होने जा रहा है, लेकिन कपिल शर्मा शो के फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हाल ही में इसके दूसरे सीजन के बारे में एक अपडेट भी जारी किया गया है। आइए जानते हैं क्या है वो अपडेट और कब से शुरू होगा नया सीजन।
ये सितारे हुए थे शामिल
अब तक कपिल के इस शो में रणबीर कपूर, विक्की कौशल, आमिर खान, बॉबी देओल, जान्हवी कपूर और राजकुमार राव जैसे कई सितारे शामिल हो चुके हैं। ये शो ओटीटी पर चल रहा है। जल्द ही सीजन 1 समाप्त होने वाला है, कपिल शर्मा ने खुद अगले शो के लिए एक संकेत दिया है। कपिल ने कहा है कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पहला सीजन शानदार रहा है। इसमें कई चीजें पहली बार हुई हैं, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
एंटरटेनमेंट की बारिश होगी दोबारा
कपिल ने कहा, 'दुनिया भर से मिले इतने प्यार के लिए हम सभी का धन्यवाद करते हैं। नेटफ्लिक्स के साथ काम करना शानदार रहा और इसके साथ ही हम वादा करते हैं कि हम फैंस को अगले सीजन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करवाएंगे।' इसके साथ ही नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें कपिल धन्यवाद कहते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, कैप्शन में लिखा है, 'एंटरटेनमेंट की बारिश होगी दोबारा। क्योंकि द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 2 कुछ ही महीनों में आएगा।'कपिल शर्मा के फिनाले एपिसोड की बात करें तो इसमें कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। कार्तिक आर्यन इन दिनों 'चंदू चैम्पियन' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। शो का फिनाले एपिसोड 22 जून को आने वाला है।
