वेब सीरीज

Exclusive: Bigg Boss OTT 3 में तड़का लगाने आएंगी जॉर्जिया एंड्रियानी, अब सरेआम खुलेगी अरबाज संग रिश्ते की पोल

Bigg Boss OTT 3 Makers Approached Giorgia Andriani: ओटीटी पर जल्द ही 'बिग बॉस ओटीटी 3' की शुरुआत होने वाली है, जिसके लिए अभी तक कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है। इस लिस्ट में अब अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी का नाम भी जुड़ चुका है।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' में नजर आएंगी जॉर्जिया एंड्रियानी

Bigg Boss OTT 3 Makers Approached Giorgia Andriani: जियो सिनेमा पर 'बिग बॉस ओटीटी' अपने तीसरे सीजन के साथ एंट्री करने के लिए तैयार है। शो की शुरुआत 21 जून से जियो सिनेमा प्रीमियम पर होगी, जिसके लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। अभी तक मेकर्स 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए कई सितारों को अप्रोच कर चुके हैं, जिसमें संजय गगनानी से लेकर शहजादा धामी तक का नाम शामिल है। वहीं अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से एक और नाम जुड़ गया है। दरअसल, शो के लिए अब मेकर्स ने अरबाज खान (Arbaaz Khan) की एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी को न्योता दिया है।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से जुड़ा ये खुलासा प्रोडक्शन हाउस से जुड़े करीबी सूत्र ने किया। इस बारे में बात करते हुए सूत्र ने टेली टॉक से कहा, "मेकर्स जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) को इस सीजन शो में लाना चाहते हैं। उनका मानना है कि जॉर्जिया एंड्रियानी बिग बॉस ओटीटी 3 को अच्छा कॉन्टेंट दे सकती हैं। वह अपने और अरबाज खान के रिलेशनशिप के बारे में बता सकती हैं और ये भी पता चल सकता है कि बात कहां बिगड़ी थी।" खास बात तो यह है कि जॉर्जिया एंड्रियानी भी 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा बनने के लिए बेताब हैं।

बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के लिए जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) ने सारी फॉर्मैलिटीज अदा कर ली हैं और वह शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। हालांकि इस बात पर अभी तक खुद जॉर्जिया एंड्रियानी या मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

कौन-कौन बन सकता है 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में चारुल मलिक, चंद्रिका दीक्षित, सागर ठाकुर और शहजादा धामी जैसे सितारे शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article