TGIKS 3: कप्पू शर्मा के पहले गेस्ट बने भाईजान सलमान खान, डायलॉगबाजी में पीछे छोड़ दिए सारे कॉमेडियन

TGIKS 3 : कॉमेडियन कपिल शर्मा( Kapil Sharma) अपने कॉमेडी शो का तीसरा सीजन लेकर हाजिर हो गए हैं। उनके पहले मेहमान बने हैं सलमान खान ( Salman Khan) । शो का पहला प्रोमो आ गया है। जिसमें आपको सलमान खान का मजाकिया अंदाज देखने को मिलेगा। यहां देखें प्रोमो....

TGIKS 3: इंडिया के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा लौट आए हैं अपने शो के सीजन 3 के साथ। पहले दो सीजन के सक्सेस होने पर अब कपिल शर्मा तीसरा सीजन लेकर आए हैं। उनका शो "द ग्रेट इंडियन कपिल शो" जल्द ही स्ट्रीम होने जा रहा है। शो नया तो गेस्ट भी नए होंगे, शो के पहले ही एपिसोड में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का स्वागत किया जाएगा। भाईजान लंबे समय बाद कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाले हैं। सलमान खान की एंट्री शो में हो चुकी है और पहले एपिसोड का प्रोमो भी रिलीज हो गया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Salman Khan at The Great Indian Kapil Show 3

नेटफ्लिक्स ने हाल ही में सीजन 3 के पहले एपिसोड की झलक साझा की है। शो में सलमान खान पहले गेस्ट बनकर आए हैं। कपिल शर्मा सलमान खान का जोरदार स्वागत करते हैं। भाईजान आते ही धूम मचा देते हैं, इस प्रोमो में आपको सलमान खान का अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। उन्होंने सबके साथ खूब हंसी मजाक किया। आमिर खान के बारे में बात करते हुए सलमान खान मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि वह अपनी शादी को परफेक्ट कर लें पहले। वहीं वह अपनी फिल्म सिकंदर का भी मजाक बनाते हैं। यह एपिसोड आपको खूब पसंद आने वाला है क्योंकि सलमान खान और कपिल शर्मा दोनों गाना भी गाते हैं।

End of Feed