Aap Jaisa Koi Release Date: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आर. माधवन (
इस दिन रिलीज होगी 'आप जैसा कोई'
आर. माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म आप जैसा कोई फिर से खबरों में आ गई है। अभी हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया है। मेकर्स इस फिल्म को बड़े पर्दे की जगह सीधे ओटीटी पर लाने वाले हैं। आर. माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म आप जैसा कोई अगले महीने यानी 11 जुलाइ को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस ऐलान के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आया है जिसमें आर. माधवन और फातिमा सना शेख एक दूसरे को रोमांटिक अंदाज में देखते हुए नजर आ रहे है। फिल्म का ये नया पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि आर. माधवन और फातिमा सना शेख पहली बार किसी फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं।
इन फिल्मों में भी नजर आएंगे आर. माधवन और फातिमा सना शेख
आर. माधवन और फातिमा सना शेख के पास 'आप जैसा कोई' के अलावा भी कई फिल्में हैं जिनको लेकर दोनों स्टार्स चर्चा में हैं। फातिमा सनी शेख डायरेक्टर अनुराग बासु (Anurag Basu) की फिल्म मेट्रो इन दीनो (Metro In Dino) में आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ नजर आएंगी। तो वहीं आर.माधवन 'तनु वेड्स मनु 3' (Tanu Weds Manu 3) और 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) जैसी फिल्मों में धमाल मचाने वाले हैं।
