वेब सीरीज

TGIKS: आमिर खान के तीसरे प्यार पर सलमान खान ने उड़ाई खिल्ली, सरेआम बोले- वो जब तक शादी परफेक्ट नहीं कर लेगा...

The Great Indian Kapil Show Salman Khan Took A Dig On Aamir Khan Relationship: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का "द ग्रेड इंडियन कपिल शो' धूम मचाने के लिए तैयार है। इस शो में पहले मेहमान सलमान खान बने, जिन्होंने हंसी-ठहाके लगान में कोई कसर नहीं छोड़ी। शो में उन्होंने आमिर खान के तीसरे रिलेशनशिप पर भी चुप्पी तोड़ी।

Image

आमिर खान के नए रिलेशनशिप पर सलमान खान ने उड़ाई खिल्ली

The Great Indian Kapil Show Salman Khan Took A Dig On Aamir Khan Relationship: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपने धमाकेदार शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के साथ नेटफ्लिक्स पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। कपिल शर्मा के इस शो में डबल धमाका होने वाला है, क्योंकि इस बार अर्चना पूरन सिंह के साथ-साथ नवजोत सिंह सिद्धू भी ठहाके लगाते नजर आएंगे। खास बात तो यह है कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) के पहले मेहमान इस बार कोई और नहीं बल्कि सलमान खान (Salman Khan) बनने वाले हैं जो खुद भी एक से एक डायलॉगबाजी करके लोगों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सलमान खान ने आमिर खान के तीसरे रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी।

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) में सलमान खान (Salman Khan) ने जबरदस्त अंदाज में एंट्री की। उन्होंने कहा कि ये शो पहले हमारे पास हुआ करता था, हमसे शो निकालकर नेटफ्लिक्स वालों ने ले लिया। पहला केस भी हमें डाला है, कमाल की शक्ति है इनकी। सलमान खान को मंच पर देख कपिल शर्मा ने उनसे सवाल किया कि आमिर खान ने हाल ही में अपने फैंस से नई गर्लफ्रेंड का परिचय कराया है। वो रुक नहीं रहे, आप कर नहीं रहे। इसपर सलमान खान ने जवाब दिया, "आमिर खान की बात ही कुछ और है। वो मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं, वो जब तक मैरिज को बिल्कुल परफैक्ट नहीं कर लेगा....।"

सलमान खान (Salman Khan) की ये बात सुनते ही अर्चना पूरन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और कपिल शर्मा अपनी हंसी नहीं रोक पाए। बता दें कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) में सलमान खान ने अपनी ही फिल्म 'सिकंदर' पर भी तंज कसा। उन्होंने सलमान खान बनकर आए लोगों से पूछा, "सिकंदर' का ज्यादा असर तो नहीं पड़ा ना।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article