The Great Indian Kapil Show: सोने से पहले पत्नी के पैर छूते हैं रवि किशन, अजय देवगन ने कहा- 'आदमी जितना ज्यादा...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 18, 2025, 11:20 AM IST

Ravi Kishan The Great Indian Kapil show: एक्टर और सासंद रवि किशन (Ravi Kishan) से जुड़ा द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) में अभी हाल ही में एक खुलासा हुआ है। इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं क्या खबर सामने आई है।

Ravi Kishan The Great Indian Kapil show: बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन (Ravi Kishan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son Of Sardar 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में रवि किशन ने खुलासा किया था उनका जो फिल्म में रोल है, वो पहले संजय दत्त (Sanjay Dutt) करने वाले थे। अब इन सब के बाद रवि किशन हाल ही में फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की टीम के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) में पहुंचे थे। इस शो का एक टीजर रिलीज किया गया है। इस दौरान रवि किशन की पर्सनल लाइफ से जुड़ा ऐसा खुलासा हुआ, जिसने सबको हैरान कर दिया।

The Great Indian Kapil Show

Image Source: Netflix Youtube

रवि किशन सोने से पहले करते हैं ये काम

एक्टर रवि किशन एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अभी हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो पहुंचे थे। इस दौरान कपिल शर्मा शो में आए सभी गेस्ट के बारे में बता रहे थे। इस कड़ी में कपिल शर्मा ने खुलासा किया कि रवि किशन जी हर रात सोने से पहले अपनी पत्नी प्रीति शुक्ला (Preeti Shukla) के पैर छूते हैं। इसके जवाब में अजय देवगन (Ajay Devgn) ने कहा कि 'आदमी जितना ज्यादा गिल्टी होता है, उतने ज्यादा पैर छूता है।' रवि किशन से जुड़े इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

End of Feed