वेब सीरीज

The Great Indian Kapil Show: सिद्धू ने अर्चना पूरन सिंह से छीनी कुर्सी, हरभजन सिंह भी बोले- 'पाजी जैसा कोई नहीं..'

Sidhu in The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस शो को काफी पसंद किया गया है। इस बीच अब शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी का एक वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।

Image

Novjot Singh Sidhu is back in The great indian Kapil Sharma Show

Sidhu in The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा (The Great Indian Kapil Show) शो को टीवी के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी पसंद किया जा रहा है। यह कॉमेडी शो नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ट्रेंड कर रहा है। कपिल शर्मा के साथ ही शो में सुनील ग्रोवर से लेकर कृष्णा अभिषेक भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस शो को काफी पसंद किया गया है। इस बीच अब शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी का एक वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection 1 Week: कार्तिक आर्यन स्टारर ने दर्ज कराई 11% की गिरावट, सिंगल डिजिट में रही कमाई

इस वायरल वीडियो को खुद सिद्धू ने ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ शेयर किया है। वीडियो में वह अर्चुना पूरन सिंह की जगह कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। जिससे अर्चना गुस्सा हो जाती हैं और कपिल से कहती हैं कि वह सिद्धू को वहां से जल्दी हटने के लिए कहें। इस वीडियो वीडियो में क्रिकेटर हरभरन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा भी दिख रही हैं। यहां इस पर एक नजर डालते हैं।

क्या कपिल शर्मा शो में हुई सिद्धू की वापसी?

हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद फैंस का मानना है कि सिद्धू एक स्पेशन एपिसोड के लिए ही आए हैं। क्योंकि उनके साथ पत्नी नवजोत कौर सिद्धू भी दिख रही हैं। वहीं वीडियो में अर्चना ही कुर्सी पर बैठी नजर आती हैं। हरभजन सिंह भी सिद्धू की तरीफ करते हुए कहते हैं, 'दुनिया कुछ भी कहे, किसी के कहने से कोई बुद्धू नहीं बन जाता, कुर्सी पर कोई भी बैठ जाए पर कोई सिद्धू नहीं बन जाता।'

बता दें कि साल 2019 में पुलवामा अटैक पर दिए एक विवादित बयान के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को शो से रिप्लेस कर दिया गया था। और उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने शो में एंट्री मार ली थी।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article