The Great Indian Kapil Sharma Show Promo: हीरामंडी की स्टारकास्ट इन दिनों सभी के जहन में उतर चुकी है। इस बीच अब मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा और अदिति राव हैदरी समेत हीरामंडी की बाकी स्टारकास्ट भी द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो (The Great Indian Kapil Sharma Show) पर नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर शो का एक नया प्रोमो रिलीज हो गया है, जो अब तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस प्रोमो में हीरामंडी सीरीज की पूरी कास्ट नजर आ रही है। इस बीच प्रोमो में सोनाक्षी ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है।
कपिल शर्मा बातों ही बातों में सोनाक्षी से कहते हैं, कैटरीना ने शादी कर ली... कियारा ने शादी कर ली.. जिसपर बात करते हुए सोनाक्षी का जवाब अब तेजी से वायरल हो रहा है। सोनाक्षी के इस रिएक्शन ने फैंस को भी चौंका दिया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
'ये मेरे जले पर नमक छिड़क रहा है'
शादी को लेकर कपिल के सवाल पर रिएक्ट करते हुए सोनाक्षी ने कहा, 'ये जानबूझ के मेरे सामने ये बोल रहा है, जले पर नमक छिड़कने के लिए, इसे पता है मुझे कितनी जोर से शादी करने का मन हो रहा है।' इस बीच कपिल शर्मा शो का ये प्रोमो काफी हंसी-मजाक से भरा हुआ है, फैंस अब इस एपिसोड का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
