Top 5 Best Spy thriller Series on Ott: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर स्पाई थ्रिलर सीरीज का कलेक्शन कमाल का है। हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज द फैमिली मैन 3 को लेकर अपडेट सामने आया है। बता दें कि इस सीरीज की रिलीज डेट के बारे में मेकर्स ने जानकारी दे दी है। ये सीरीज 21 नवंबर को प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। बता दें कि ऐसी कई जासूसों पर बनीं वेब सीरीज हैं, जिसे देखकर आप अंदर से खुश हो जाएंगे। कई लोगों का ये मानना है कि इन सीरीज की कहानी सबसे मस्त और हटके है। आइए नजर डालते है इस लिस्ट पर...
pic credit- netflix/prime video/jio hotstar
स्पेशल ऑप्स (Special Ops)
जियो हॉटस्टार पर मौजूद वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स रॉ एजेंट हिम्मत सिंह की कहानी को बयां करती है। स्पेशल ऑप्स सीजन 1 में हिम्मत सिंह एक टेररिस्ट को पकड़ने की पूरी कोशिश करता है, जो कि ससंद पर हुए हमले का मास्टरमाइंड होता है। आखिर में हिम्मत सिंह उस आतंकवादी को जहन्नुम पहुंचा देता है। इस सीरीज के दूसरे सीजन की कहानी भी जबरदस्त है।
pic credit- jio hotstar
सारे जहां से अच्छा (Saare Jahan Se Accha)
साल 2025 में रिलीज हुई सीरीज सारे जहां से अच्छा की कहानी भी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) पर बेस्ड है। इस सीरीज में एक भारतीय जासूस को पाकिस्तानी काउंटरपार्ट को हराकर न्यूक्लियर प्रोग्राम को सबोटेज कर देती है। इस सीरीज में भारत पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी फेर देता है। अगर आप स्पाई थ्रिलर सीरीज सारे जहां से अच्छा को देखना चाहते हैं तो ये नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
pic credit- netflix
मुखबीर: द स्टोरी ऑफ अ स्पाई (Mukhbhir: The Story of a Spy)
साल 2022 में रिलीज हुई सीरीज 'मुखबीर: द स्टोरी ऑफ अ स्पाई' साल 1960 के दशक के भारत-पाकिस्तान तनाव और 1965 की जंग पर आधारित है। यह रिटायर्ड जॉइंट डायरेक्टर ऑफ इंटेलिजेंस ब्यूरो, मलॉय कृष्ण धर की किताब मिशन टू पाकिस्तान: एन इंटेलिजेंस एजेंट इन पाकिस्तान पर बनी है। इस सीरीज को देखकर आपके अंदर देशभक्ति की भावना जाग जाएगी। इसे आप आज ही जी 5 पर देख लें।
pic credit- ZEE5
बार्ड ऑफ ब्लड (Bard of Blood)
इमरान हाशमी की सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड को क्रिटिक्स ने पूरे नंबर दिए है। इस सीरीज में इमरान ने एक भारतीय जासूस का रोल निभाया है, जो कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए हर वक्त तैयार रहता है। इमरान की ये सीरीज शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की गई। सीरीज रिसर्च एंड एनालिसिस विंग एजेंट्स की दुनिया को दिखाती है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
pic credit- netflix
द फैमिली मैन (The Family Man)
द फैमिली मैन, अमेजन प्राइम वीडियो की बेस्ट सीरीज है। मनोज बाजपेयी की सीरीज की कहानी एक एक मिडिल-क्लास फैमिली मैन की डबल लाइफ दिखाती है। रीज में ह्यूमर, फैमिली ड्रामा, हाई-स्टेक्स एक्शन और रियल पॉलिटिकल इश्यूज का कमाल का बैलेंस है। हाल ही में द फैमिली मैन 3 की रिलीज डेट का खुलासा हुआ है। मेकर्स ने बताया है कि ये सीरीज 21 नवंबर को रिलीज होगी।
pic credit- prime video
