वेब सीरीज

Aashram की पम्मी पहलवान 'She' में बनी वेश्या, Netflix पर धड़ल्ले से आ रहे व्यूज...IMDB पर मिली 6.8 की रेटिंग

Aashram Series: बॉबी देओल की सुपरहिट सीरीज आश्रम में पम्मी पहलवान का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस अदिति पोहनकर की एक नई वेब सीरीज इन दिनों चर्चा में है, जिसमें उन्होंने वेश्या का रोल निभाया है। अदिति की इस सीरीज का नाम शी है, जो नेटफ्लिक्स पर घर बैठे देखी जा सकती है।

Image

Image Source: She and Aashram Series

एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई बोल्ड वेब सीरीज आश्रम जल्द ही अपने चौथे सीजन के साथ दर्शकों के सामने होगी। इस सीरीज का हर एक किरदार लोगों को पसंद है। चाहें बाबा निराला हो या फिर भोपा स्वामी, सभी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। आश्रम का एक और किरदार है, जो लोगों के बीच काफी चर्चा में रहता है। जी नहीं हम बबीता भाभी की बात नहीं कर रहे हैं, जिन्हें देखकर बाबा निराला के साथ-साथ दर्शकों का दिल भी मचल उठा था। हम बात कर रहे हैं पम्मी पहलवान की, जिसने अपने अक्खड़पन और जिद्दी नेचर से सबका ध्यान खींचा था।

Aashram

Image Source: Aashram

आश्रम सीरीज में पम्मी पहलवान का रोल एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने निभाया था, जिनकों उनकी अदाकारी के लिए काफी तारीफें भी मिली थीं। अगर आपको भी अदिति की एक्टिंग आश्रम में पसंद आई थी तो हमारे पास आपके लिए एक खुशखबरी है। असल में कुछ वक्त पहले अदिति पोहनकर की वेब सीरीज शी रिलीज हुई थी, जो नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। इस सीरीज में अदिति ने वेश्या का रोल निभाया था और लोगों को चौंका दिया था। अगर आप पम्मी पहलवान का हटकर अवतार देखना चाहते हैं, जिसमें वो ग्लैमरस नजर आए तो नेटफ्लिक्स पर आपको शी जरूर देखनी चाहिए।

Aashram (1)

Image Source: Aashram

क्या है वेब सीरीज शी की कहानी

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज शी की कहानी की बात करें तो ये एक ऐसी पुलिस ऑफिसर की है, जो बहुत डरी और सहमी रहती है। इसका पति इससे अच्छा व्यवहार नहीं करता है और घरवाले भी इसकी इज्जत नहीं करते हैं। एक दिन सीनियर पुलिस ऑफिसर इसको मौका देता है बड़े ऑपरेशन का हिस्सा बनने का। ये ऑपरेशन देश के एक बड़े कार्टेल को पकड़ने के लिए किया जा रहा है। इस ऑपरेशन में इस महिला पुलिस ऑफिसर को वेश्या बनकर गुंडों को चकमा देना है और उनके गिरोह में शामिल होना है। इस ऑपरेशन का हिस्सा बनने के बाद ये महिला पुलिस ऑफिसर अपने दिल की सुनना सीख जाती है और अपने सेक्शुअलिटी को भी एक्सप्लोर करने लगती है। शी में इस महिला पुलिस ऑफिसर का किरदार अदिति ने निभाया है।

She Series

Image Source: She Series

कब और कहां देखें वेब सीरीज शी

अगर आप सोच रहे हैं कि शी को कह और कहां देखा जा सकता है तो बता दें कि ये नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। अगर आपके पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन है तो आप इसे देखना आज से ही शुरू कर सकते हैं। शी सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं और मेकर्स इन दिनों इसके तीसरे सीजन पर काम कर रहे हैं। शी की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो वो 6.8 है। फिर देर किस बात की, शुरू हो जाइए और देख डालिए अपनी पम्मी पहलवान की नई वेब सीरीज शी, जिसमें आपको देश के माफिया की नई तस्वीर देखने को मिलेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article