Panchayat 3 के बाद अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी The Family Man 3! मेकर्स ने अटकलों पर तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated May 28, 2024, 02:53 PM IST

The Family Man 3 Release Update: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 3 (The Family Man 3)' की रिलीज का फैंस को काफी समय से इंतजार है। सीरीज की रिलीज को लेकर नया अपडेट सानेन आया है। 'द फैमिली मैन 3' की रिलीज में इस वजह से देरी हो रही है।

The Family Man 3 Release Update: प्राइम वीडियो की वेब सीरीज लोगों को काफी पसंद आती हैं। अभी हाल ही में 'पंचायत 3' आज यानी 28 मई को रिलीज हो गई है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 'पंचायत 3' के बाद फैंस और भी सीरीज का इंतजार है। प्राइम वीडियो की अपकमिंग वेब सीरीज में लिस्ट में मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' का नाम भी शामिल है। 'द फैमिली मैन' के तीसरे पार्ट का फैंस को इंतजार है। इसी बीच 'द फैमिली मैन 3' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। 'द फैमिली मैन 3' की रिलीज को लेकर खबरें सामने आनी शुरू हो गई है। तो चलिए जानते हैं 'द फैमिली मैन 3' कब तक रिलीज हो सकती है।

The Family Man 3 Release Update

Instagram

'द फैमिली मैन 3' कब होगी रिलीज

मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 3' की रिलीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। 'पंचायत 3' की रिलीज के बाद माना जा रहा था कि 'द फैमिली मैन 3' भी जल्द रिलीज हो सकती है। अब इस सीरीज 'द फैमिली मैन 3' की रिलीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्मी बीट की खबर के अनुसार अभी तक 'द फैमिली मैन 3' का काम पूरा नहीं हुआ है। जिसकी वजह से 'द फैमिली मैन 3' की रिलीज में अभी टाइम लगने वाला है। मेकर्स सही समय पर 'द फैमिली मैन 3' की रिलीज डेट का ऐलान कर देंगे। लेकिन आपको बता दें अभी तक 'द फैमिली मैन 3' की रिलीज को लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं है। पहले खबरें सामने आई थी कि सीरीज को साल 2025 में रिलीज किया जा सकता है।

End of Feed