Sahher Bambba Exclusive: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस सीरीज का काफी अच्छा खासा बज बना हुआ है। लोग इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। इसमें सभी लोगों ने अच्छा काम किया है। वहीं साहेर बंबा ने भी धांसू एक्टिंग की है। इस बीच साहेर बंबा ने एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने करिश्मा और शौमिक जैसे किरदारों के बारे में बताया हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
Pic Credit- sahher bambba/ Ananya Panday (instagram)
साहेर बंबा ने किया बड़ा खुलासा
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में साहेर बंबा ने करिश्मा तलवार का किरदार निभाया है। लोगों का ये मानना है कि ये रोल अनन्या पांडे से इंस्पायर्ड है। इस बारे में साहेर बंबा ने जूम टीवी से बातचीत करते हुए चुप्पी तोड़ी है। साहेर ने फैन थ्योरीज को नकारते हुए कहा कि सीरीज के कोई किरदार फिल्म पर्सनैलिटीज पर आधारित नहीं हैं। जब शो के राउंडटेबल सीन की तुलना अनन्या-सिद्धांत चतुर्वेदी के पुराने 'स्ट्रगल' डायलॉग से की गई, तो साहेर ने कहा, 'दोनों बहुत अलग हैं। हां, राउंडटेबल सीन था, लेकिन बाकी सब कुछ अलग था।' उन्होंने आगे कहा, 'करिश्मा तलवार का किरदार किसी खास इंसान से इंस्पायर्ड नहीं है। वो स्टार किड है, लेकिन आर्यन ने मुझे कोई रेफरेंस नहीं दिया, क्योंकि अगर ऐसा होता तो मैं अनजाने में उनकी आदते कॉपी कर लेती। मैं करिश्मा को रिलेटेबल रखना चाहती थी। जब हमने उनसे पूछा गया कि क्या शौमिक का किरदार (दिविक शर्मा) अहान पांडे से इंस्पायर्ड है, तो साहेर ने कहा, 'बिल्कुल नहीं। शौमिक एक काल्पनिक किरदार है, किसी से इंस्पायर्ड नहीं। आर्यन से कन्फर्म करना पड़ेगा कि कोई रेफरेंस था या नहीं, लेकिन यह अहान पांडे नहीं था। शौमिक को अपना फेवरेट किरदार बताते हुए साहेर ने कहा, 'वो शो का मेरा सबसे पसंदीदा किरदार है। मुझे वह बहुत पसंद है। वो इतना अच्छा है। पेपर पर ही मुझे यह किरदार पसंद आ गया था, और मैं जानना चाहती थी कि कौन इसे निभाएगा।'
देखने लायक है द बैड्स ऑफ बॉलीवुड
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है। इस सीरीज में बॉबी देओल से लेकर राघव जुयल तक ने धांसू एक्टिंग की है। सभी लोग इस सीरीज को प्यार दे रहे हैं।
