वेब सीरीज

Rise and Fall: वाइल्ड कार्ड एंट्री कर मनीषा रानी ने बदला गेम का रुख, धनश्री वर्मा का छीन लिया सुख चैन

Rise and Fall Update: ओटीटी फेमस रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में आखिरकार पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है। इस वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने आते ही शो के गेम का रुख बदल दिया जिससे अब अन्य कंटेस्टेंट्स के दिल की धड़कने काफी बढ़ गई हैं। यहां पढ़िए इस शो का लेटेस्ट अपडेट क्या है।

Image

Image Source: Amazon Prime

Rise and Fall Update: अशनीर ग्रोवर का इस समय घर-घर देखा जा रहा रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' काफी ट्रेंडिंग पर है। सोशल मीडिया पर फैंस आए दिन इस शो की अपडेट के लिए नजरें गड़ाएं रखते हैं। अमेज़न प्राइम का ये शो अन्य रियलिटी शो से थोड़ा हटकर है जिसके चलते जनता इसे देखना पसंद कर रही है। शो में बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया के क्यू बड़े चेहरे नजर आए। जैसा कि आपको मालूम है इस शो में भी पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई जिसके बाद गेम का रुख बदल गया। शो में पहले ही आकार वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को ऐसी पावर मिली जिसके पूरा एक झटके में गेम पलट डाला।

शो 'राइज एंड फॉल' (Rise and Fall) में भोजपुरी एक्ट्रेस मनीषा रानी (Manisha Rani) ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन एंट्री मारी। मनीषा ने शो में पवन सिंह की जगह लेते हुए घर में कदम रखा। एंट्री होते ही मेकर्स ने मनीषा रानी को एक पावर दी कि वो किसी एक बेसमेंट वर्क का राइज़ और एक रूलर का फॉल तय करेंगी। ऐसे में रुमर्स हैं कि मनीषा रानी ने बेसमेंट से आरुष भोला को पेंट हाउस में राइज़ किया तो धनश्री वर्मा को बेसमेंट में भेज दिया। इस फैसले के बाद मनीषा को सीधा पेंट हाउस में भेज दिया गया क्यूंकी वो एक स्ट्रॉंग कंटेस्टेंट्स बनकर उभरी। मनीषा के इस चॉइस को देख सभी हैरान है। भोजपुरी एक्ट्रेस मनीषा रानी के इस फैसले से पूरा गेम तहस नहस हो गया और अन्य कंटेस्टेंट्स की प्लानिंग प्लाटिंग फेल हो गईं। हालांकि देखना दिलचास होने वाला है कि आखिरकार मनीषा रानी इस गेम में अपना दम दिखा पाएंगी या नहीं।

'राइज एंड फॉल' से पहले मनीषा रानी 'बिग बॉस ओटीटी 2' की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। इस शो में अर्जुन बिजलानी, अरबाज पटेल, आदित्य नारायण, किकू शारदा , कुब्रा सैत जैसे कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। सलमान की ही तरह अशनीर ग्रोवर भी कंटेस्टेंट की हेकड़ी निकालने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अशनीर का गुस्सा भी कंटेस्टेंट पर फूटता है और उन्हे सही दिशा भी दिखाता है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article