वेब सीरीज

EXCLUSIVE: वरुण सूद ने बताया कब शुरू होगी 'कॉल मी बे 2' की शूटिंग, कहा- 'अगले कुछ हफ्तों में हम...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 26, 2025, 12:30 PM IST

Varun Sood on Call Me Bae 2 Shooting: अनन्या पांडे (Ananya Panday) की पॉपुलर वेब सीरीज कॉल मी बेब (Call Me Bae) का दूसरा सीजन फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आया है। एक्टर वरुण सूद (Varun Sood) ने Zoom को दिए इंटरव्यू में कंफर्म किया कि सीजन 2 की शूटिंग कब शुरू होगी।

Image

Image Source: Prime Video

Varun Sood on Call Me Bae 2 Shooting: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों और सीरीज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में अनन्या पांडे की वेब सीरीज कॉल मी बे (Call Me Bae) के दूसरे सीजन को लेकर अपडेट्स सामने आए थे। जिसने सीरीज का इंतजार कर रहे फैंस और और भी बेताब कर दिया था। इन सब के बाद अब एक्टर वरुण सूद (Varun Sood) ने जूम को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कॉल मी बे 2 (Call Me Bae 2) को लेकर बात की। इस दौरान वरुण सूद ने सीरीज से जुड़ी कई बड़ी खबरें बताईं।

वरुण सूद ने 'कॉल मी बे 2' को लेकर कही ये बात

अनन्या पांडे की वेब सीरीज कॉल मी बे 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह सीरीज के एक्टर वरुण सूद का एक इंटरव्यू है जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान एक्टर वेब सीरीज कॉल मी बे 2 की शूटिंग से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया है। एक्टर ने कहा कि 'हम जल्द ही फ्लोर्स पर जाएंगे। मैं बहुत एक्साइटेड हूं। हम सभी उस ग्रुप में बात करते रहते हैं, जो हमने शो के बाद बनाया है। ये एक कनेक्शन है जो हमने रखा है। सबके बीच बहुत अच्छी दोस्ती है। और क्योंकि शो इतना फन था, हम सभी जानते थे कि सीजन 2 और भी क्रेजी होगा।' एक्टर ने आगे कहा, 'कोलिन और मैंने इस बारे में डिस्कशन किया है कि सीजन 2 में क्या होगा और क्या नहीं। ये एक साल का सफर रहा है। जहां हमने डिस्कस किया कि क्या होना चाहिए, डायरेक्टर क्या सोचते हैं और राइटर्स क्या सोचते हैं। अब, जब अगले कुछ हफ्तों में हम फ्लोर्स पर जाएंगे, मैं सिर्फ स्टोरी को लेकर एक्साइटेड हूं।'

अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

इस खबर ने वेब सीरीज कॉल मी बे 2 का इंतजार कर रहे फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। इस सीरीज की अभी तक कोई रिलीज डेट सामने नहीं आई है। वेब सीरीज कॉल मी बे 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article