The Alliance: वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बन बवाल मचाने के लिए तैयार है ये हसीना, यूजर्स बोले- अब होगा कलेश...

Kashish Kapoor To Enter In The Alliance: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द अलायंस' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शो में जल्द ही कशिश कपूर की एंट्री होने वाली है।

Kashish Kapoor To Enter In The Alliance: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द अलायंस' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, 'द अलायंस' की गेम और भी ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है। 'द अलायंस' (The Alliance) के कई कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो चर्चा में बने रहते हैं। जहां कुछ दिनों पहले शो में अली गोनी और सीमा सजदेह ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट 'द अलायंस' में कदम रखा था। वहीं अब एक और हसीना का नाम 'द अलायंस' के लिए सामने आ चुका है। वह एक्ट्रेस इससे पहले 'स्प्लिट्जविला 15' और 'बिग बॉस 18' में धमाल मचा चुकी है। वहीं 'द अलायंस' से उसका नाम जुड़ते ही फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मैं पार्टनर से ज्यादा मिलता नहीं...' तो इस वजह से हुआ था Shivangi Joshi-Kushal Tandon का ब्रेकअप!!

kashish kapoor

'द अलायंस' में कदम रखेंगी कशिश कपूर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

'द अलायंस' (The Alliance) में कदम रखने वाली वो एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि कशिश कपूर (Kashish Kapoor) हैं। 'द अलायंस' की गेम को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कशिश कपूर को बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट लेकर आ रहे हैं। डिजिटल न्यूज हब ने इस बारे में अपडेट देते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "कशिश वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर 'द अलायंस' में कदम रखने के लिए तैयार हैं।" यूं तो अभी तक इस मामले पर कशिश कपूर की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। लेकिन 'द अलायंस' में उनकी एंट्री की खबर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Alliance: 'मुझसे गलतियां हुई हैं' सीमा सजदेह संग तलाक पर Sohail Khan का रिएक्शन

End of Feed