Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari OTT Release: थिएटर्स के बाद इस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी वरुण-जान्हवी की फिल्म, जानिए जहां

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari OTT Release: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) को लेकर जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सिनेमाघरों के बाद मेकर्स फिल्म को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराएंगे।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari OTT Release: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की रोमांटिक-कॉमेडी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) 2 अक्टूबर के दिन बड़े पर्दे पर मेकर्स द्वारा रिलीज़ कर दी गई है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस मूवी को ऑडियंस पसंद कर रही है। नए जमाने की इस रोमांटिक-कॉमेडी में वरुण धवन और जान्हवी कपूर को जोड़ी लोगों को इम्प्रेस करने में सफल होती दिखाई दे रही है। बीते कई सालों से यह चलन है कि निर्माता अपनी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वरुण धवन और जान्हवी कपूर की यह मूवी कब, कहां और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराई जाएगी।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari OTT Release

Image Source: IMDb

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद मेकर्स इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर पेश करेंगे। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के आधिकारिक ओटीटी पार्टनर की जानकारी फिल्म के पोस्टर पर दी गई है। हालांकि निर्माताओं ने अभी तक वरुण और जान्हवी की इस रोमांटिक-कॉमेडी की ओटीटी रिलीज को जारी नहीं किया है। इस मूवी में वरुण-जान्हवी के अलावा रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भीअ हम रोल में नजर आ रहे हैं।

End of Feed