वेब सीरीज

दशहरे पर लॉन्च हुआ ‘महायोद्धा राम’ का नया पोस्टर, दिवाली पर होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

Mahayoddha Rama Poster: 'महायोद्धा राम’ को आधुनिक विजुअल इफेक्ट्स और शानदार एनीमेशन तकनीक के साथ तैयार किया गया है, जो दर्शकों को रामायण की महागाथा का अनुभव और भी गहराई से कराएगा। फिल्म का निर्देशन रायजादा रोहित जयसिंह वैद ने किया है।

Image

Mahayoddha Rama Poster

Mahayoddha Rama Poster: कॉन्टिलो पिक्चर्स और इल्युजन रियलिटी स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी 3डी एनिमेशन फिल्म ‘महायोद्धा राम’ का ब्रांड न्यू पोस्टर दशहरा के मौके पर लॉन्च किया गया। भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित यह फिल्म इस दिवाली, 17 अक्टूबर को सिनेमाघरों में वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है।

स्टार कलाकारों की आवाज़ से जीवंत हुए किरदार

‘महायोद्धा राम’ में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों ने एनिमेटेड किरदारों को अपनी आवाज़ दी है।

  • कुणाल कपूर ने प्रभु श्रीराम के किरदार को आवाज़ दी है।
  • जिम्मी शेरगिल लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे।
  • मौनी रॉय ने माता सीता के चरित्र को जीवंत किया है।
  • मुकेश ऋषि हनुमान जी की आवाज़ देंगे।
  • गुलशन ग्रोवर, जो अपने विलेन किरदारों के लिए मशहूर हैं, रावण की आवाज़ में सुनाई देंगे।
  • वेटरन एक्टर रजा मुराद महर्षि विश्वामित्र के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में रामायण के अन्य प्रमुख पात्रों को भी बॉलीवुड के कलाकारों की दमदार आवाज़ से सजाया गया है।

प्रोड्यूसर का विज़न

कॉन्टिलो पिक्चर्स के संस्थापक और सीईओ, तथा इस फिल्म के प्रोड्यूसर अभिमन्यु सिंह ने कहा—“प्रभु श्रीराम को हम सब मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में जानते हैं, लेकिन वे एक महान योद्धा भी थे। इस फिल्म के ज़रिए हम उनके उसी महायोद्धा रूप को प्रस्तुत कर रहे हैं। राम केवल भारत के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए आस्था और प्रेरणा का केंद्र हैं, इसलिए हमने इस फिल्म को वर्ल्डवाइड रिलीज करने का फैसला लिया है।”

‘महायोद्धा राम’ को आधुनिक विजुअल इफेक्ट्स और शानदार एनीमेशन तकनीक के साथ तैयार किया गया है, जो दर्शकों को रामायण की महागाथा का अनुभव और भी गहराई से कराएगा। फिल्म का निर्देशन रायजादा रोहित जयसिंह वैद ने किया है। कहानी और स्क्रीनप्ले समीर शर्मा ने लिखा है।गानों को मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखा है और संगीतकार आदेश श्रीवास्तव ने उन्हें सुरों से सजाया है।

रिलीज़ डिटेल्स

यह फिल्म इस दिवाली, 17 अक्टूबर 2025 को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बड़े पर्दे पर दर्शकों को शानदार 3डी विजुअल्स और रामायण की महागाथा का नया रूप देखने को मिलेगा।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article