Rise and Fall Wildcard Contestant: अमेजन प्राइम का धमाकेदार शो 'राइज एंड फॉल' आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। इस शो में अर्जुन बिजलानी, किकू शारदा, अरबाज पटेल , आदित्यय नारायण जैसे कई स्टार्स नजर आ रहे हैं। आए दिन शो में कंटेस्टेंट के बीच झगड़ा होता है और गेम जीतने के लिए हर कोई जोर लगाता हुआ नजर भी आया। इस शो के कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। 'राइज एंड फॉल' को होस्ट कर रहे हैं अशनीर कौर जो कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने से पीछे नहीं हटते। इस बीच खबर सामने आई है कि शो में निक्की तंबोली की एंट्री होने वाली है। क्या है ये पूरी खबर जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
'राइज एंड फॉल' (Rise and Fall) शो में एक्ट्रेस निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन एंट्री ले सकती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक निक्की तंबोली शो का हिस्सा बनेंगी। इन रुमर्स को सच बताया जा रहा है। मेकर्स निक्की की एंट्री इसलिए कराना चाहते हैं क्यूंकी शो में धनश्री वर्मा और उनके बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल की बान्डिंग काफी अच्छी है। जैसा की आपको मालूम है रियल लाइफ में अरबाज पटेल और निक्की तंबोली एक दूजे को डेट कर रहे हैं। आए दिन सोशल मेडी पर अरबाज और निक्की अपनी रोमांटिक और हॉट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते हैं। ऐसे में निक्की धनश्री की सिट्टी-पिट्टी गुल कर सकती है। अरबाज और धनश्री के बॉन्ड पर लोगों ने सवाल भी उठाए थे क्यूंकी एक पहले से रिलेशन में हैं और दूसरे का अभी तलाक हुआ।
जानकारी के लिए बता दें शो में अरबाज पटेल (Arbaaz Patel) ने धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) को सलाह दी थी कि वो अन्य मेल कंटेस्टेंट्स संग गले ना लगे और आगे ऐसा करना है तो साइड से हग करें। धनश्री वर्मा जब पेंट हाउस से बेस्मेंट में गई तो वो अरबाज को गले लगाकर खूब रोई थीं। वहीं अभी हाल ही में इस शो में मनीषा रानी ने एंट्री ली और आरुष भोला को राइज और धनश्री वर्मा को फॉल कर दिया, जिसने पूरा गेम पलट दिया है।
