ग्लैमरस नहीं होगी Student Of The Year 3, कॉलेज लाइफ का काला सच दिखाएंगे Karan Johar

स्टूडेंट ऑफ द ईयर यूनिवर्स इतना ग्लैमरस है कि इसमें गरीबी का नाम-ओ-निशान नहीं है लेकिन पहली बार ये वर्ल्ड बदलने वाला है। करण जौहर ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 को डार्क बनाने का फैसला लिया है।

करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर फ्रेंचाइजी जल्द ही वेब शो का रूप लेने वाली है और इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट एक ओटीटी शो के रूप में दर्शकों के सामने आएगा। करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर यूनिवर्स दर्शकों के बीच में अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए फेमस रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दफा करण जौहर इसे डार्क और थ्रिलर से भरपूर बनाने वाले हैं। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। असल में करण जौहर ने ये फैसला लिया है कि वो स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 में दर्शकों स्कूल डेज की डार्कर दुनिया दिखाएंगे, जिसे देखकर उनके रोंगटे खडे़ हो जाएंगे। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Shaque Trust No One: Parineeti Chopra ने रखा OTT पर कदम, 24 सितम्बर से शुरू होगा शक का नंगा खेल

ग्लैमरस नहीं होगी Student Of The Year 3, कॉलेज लाइफ का काला सच दिखाएंगे Karan Johar

ग्लैमरस नहीं होगी Student Of The Year 3, कॉलेज लाइफ का काला सच दिखाएंगे Karan Johar

Karan Johar देंगे Shanaya Kapoor को बड़ी जिम्मेदारी

शनाया कपूर को दर्शकों ने 2026 में तू या मैं में देखा था और उनकी काफी तारीफ भी की। अब वो इसी तरह का रोल स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 में निभाने वाली हैं, जो ग्लैमरस ही नहीं बल्कि डार्क भी होगा। शनाया कपूर को लम्बे समय से एक अच्छे रोल की तलाश थी, जिसमें वो कुछ कमाल दिखा पाएं। करण जौहर ने आखिरकार उन्हें एक ऐसा प्रोजेक्ट दे ही दिया है, जिसमें वो दुनिया का दिल जीत लेंगी। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: रामानंद सागर के पोते Shiv Sagar ने 'Ramayana' की कास्टिंग पर उठाए सवाल, Ranbir Kapoor के लिए कही ये बात

End of Feed