Sooraj Barjatya to do OTT debut: कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद से ही लगातार भारतीय सिनेमा के बड़े-बड़े निर्देशक ओटीटी का रुख कर रहे हैं। अब तक कई बड़े निर्देशक ओटीटी पर कदम रख चुके हैं और अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ने जा रहा है। ताजा खबरों की मानें तो राजश्री बैनर के मालिक सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) ने ओटीटी पर कदम जमाने का मन बनाया है और जल्द ही सोनी लिव के लिए एक पारिवारिक वेब सीरीज बनाएंगे। सूरज बड़जात्या अपनी पारिवारिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, जिस कारण उन्होंने एक ऐसी वेब सीरीज दर्शकों के सामने पेश करे का फैसला लिया है, जिसमें भारतीय समाज की झलक देखने को मिले।
Sooraj Barjatya Ott Debut
सूरज बड़जात्या के फैसले की वजह से ठंडे बस्ते में जाएगी सलमान खान की प्रेम की शादी
कुछ वक्त पहले ऐसा सुनने में आया था कि डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने अपने फेवरेट एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के साथ प्रेम की शादी नाम की मूवी बनाने का मन बनाया है। सलमान खान को इस फिल्म का आइडिया भी पसंद आया था। अगर लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की मूवी प्रेम की शादी ठंडे बस्ते में चली गई है। डायरेक्टर सूरज बड़जात्या पहले सोनी लिव के साथ अपनी वेब सीरीज पूरी करेंगे, जिसके बाद वो सलमान खान की फिल्म का रुख करेंगे।
करण जौहर की द बुल में बिजी हैं सलमान खान
अगर सूरज बड़जात्या इन दिनों अपनी डेब्यू वेब सीरीज में बिजी हैं तो सलमान खान भी इन दिनों करण जौहर की द बुल में बिजी हैं। इस फिल्म का निर्माण बहुत बड़े स्तर पर किया जा रहा है। इस फिल्म का डायरेक्शन विष्णु वर्धन करेंगे, जिन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेरशाह बनाई थी।
