Koffee With Karan 8: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने करण जौहर (Karan Johar) के शो कॉफी विद करण 8 में अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि शिखर से ब्रेकअप के बाद उन्हें वो मेंटल पीस नहीं मिला। वो वो हमेशा शिखर के टच में थी। इस दौरान उन्होंने बी टाउन के कई एक्टर्स को डेट किया था। लेकिन एक्ट्रेस फिर से अब शिखर को डेट कर रही हैं। उनके साथ खुश है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, जाह्नवी कार्तिक आर्यन को डेट कर रही थीं। एक्ट्रेस ने करण के शो पर कहा कि वो कभी रिपीट अटायर को डेट नहीं करेंगी। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि एक्टर्स रिश्ते में भी बहुत ही कॉम्पिटिटिव होते हैं।
जाह्नवी ने बॉयफ्रेंड शिखर को बताया-फैमिली मैन
उन्होंने आगे कहा, शिखर मेरी लाइफ में बहुत ही जरूरी इंसान है। वो परफेक्ट फैमिली मैन है। वो सिर्फ मेरे लिए ही नहीं खुशी और डैड के लिए भी रहता है। मैंने ऐसा बहुत कम देखा है। वो मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम है। जाह्नवी ने शो पर बताया की स्पीड डायल पर उनके फोन में शिखर का नाम है। एक्ट्रेस अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग-अलग मंदिरों में दर्शन करने के लिए जाती हैं। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। फैंस जाह्नवी और शिखर की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।
