Sky Force Amazon Prime Video: साल 2025 की पहली हिट फिल्म स्काई फोर्स को कई दर्शक सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे। फिल्म स्काई फोर्स में अक्षय कुमार, सारा अली खान और वीर पहाड़िया जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। इन कलाकारों की एक्टिंग का ही कमाल था कि स्काई फोर्स साल 2025 की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी, जिसके बाद से ही दर्शक इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अगर आपको भी स्काई फोर्स की रिलीज डेट का इंतजार है तो हमारे पास एक बड़ी खुशखबरी है। स्काई फोर्स के मेकर्स ने अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे रिलीज कर दिया है। हालांकि इसे सामान्यता लोग नहीं देख पाएंगे। अक्षय कुमार, सारा अली खान और वीर पहाड़िया की स्काई फोर्स देखे के लिए दर्शकों को एक खास राशि खर्च करनी पड़ेगी।
Sky Force Box Office Collection Day 13: Akshay Kumar, Veer Pahariya's War Drama Maintains Steady Pace
Amazon Prime Video पर रिलीज हुई फिल्म स्काई फोर्स
अगर आपने अमेजन प्राइम वीडियो सब्सक्राइब कर रखा है तो भी स्काई फोर्स आप नहीं देख पाएंगे। असल में मेकर्स ने इसे रेंट ऑन मूवी मॉडल के तहत रिलीज किया है। अगर आपको घर बैठे स्काई फोर्स देखनी है तो आपको जेब से 349 रुपये निकालने होंगे। स्काई फोर्स के खरीददार इसे 30 दिन के लिए रेंट कर पाएंगे और उनके पास इसे खत्म करने के लिए 48 घंटे होंगे।
स्काई फोर्स से सफल रहा वीर पहाड़िया का डेब्यू
फिल्म स्काई फोर्स से एक्टर वीर पहाड़िया ने सफल बॉलीवुड डेब्यू किया है। वीर पहाड़िया की यह पहली फिल्म है, जिसके लिए उनको काफी तारीफें मिली हैं। ट्रेड पंडितों और फिल्म पत्रकारों का मानना है कि वीर पहाड़िया में लम्बी रेस तय करने का हुनर है लेकिन ये हुनर उनके कितने काम आता है, उसमें फिल्मकारों का बड़ा योगदान होगा जिनके साथ वो काम करेंगे।
