वेब सीरीज

तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन को लेकर पिता अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट कर कहा-"...बदल जाते हो"

अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बी हैप्पी' के ट्रेलर की तारीफ की है। एक्टर ने पोस्ट शेयर कर बेटे के लिए शानदार शब्द लिखे हैं। बता दें अभिषेक बच्चन जल्द ही बी हैप्पी में नजर आने वाले हैं। बी हैप्पी 14 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Image

Amitabh Bachchan

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। लंबे समय से ऐसा कहा जा रहा है कि कपल के बीच रिश्ता सही नहीं चल रहा है। कुछ रिपोर्ट तो दावा करती है कि कपल अलग-अलग रहते हैं। इसी बीच अभिषेक बच्चन के पिता और बॉलीवुड के फेमस एक्टर अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने ऐसा क्या ट्वीट किया है।

हाल ही में प्राइम वीडियो की ओरिजिनल फिल्म बी हैप्पी का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, इसने दर्शकों के दिल को छू लिया है। ट्रेलर को जबरदस्त प्यार और सराहना मिल रही है। ये कहानी है शिव (अभिषेक बच्चन) की है जो एक सिंगल पिता है और अपनी बेटी धारा (इनायत वर्मा) के साथ ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव से जूझ रहा है। अब इस ट्रेलर की तारीफ करने वालो लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में बिग ही ने अभिषेक की परफॉर्मेंस पर गर्व जताया है।

एक किरदार से दूसरे किरदार में बदल जाते हो

अमिताभ बच्चन ने तारीफ करते हुए लिखा, “अभिषेक, एक पिता का गर्व, कितनी आसानी से एक किरदार से दूसरे किरदार में बदल जाते हो। बधाई हो बधाई, स्नेह एक दूसरी पोस्ट में, अमिताभ बच्चन ने फिल्म की कहानी और अभिषेक की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए लिखा, "बेहद खूबसूरत कहानी… और अभिषेक, तुमने जिस तरह एक फिल्म से दूसरी फिल्म तक अपने किरदार को परिभाषित किया है, वो कमाल है। ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार।"

कितनी भाषा में रिलीज होगी फिल्म

बी हैप्पी को रेमो डिसूजा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले लिजेल रेमो डिसूजा ने प्रोड्यूस किया है और इसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। ये दिल छू लेने वाली डांस ड्रामा फिल्म है, जिसमें अभिषेक बच्चन के साथ नोरा फतेही, नासर, जॉनी लीवर और हरलीन सेठी जैसे दमदार सितारे नजर आने वाले हैं। बी हैप्पी 14 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज होगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article