Vedang Raina Reviews Nadaaniyan: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर की तीसरी फिल्म नादानियां नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है, जिससे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म को करण जौहर ने अपने बैनर तले बनाया है। फिल्म नादानियां को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था क्योंकि इसके ट्रेलर ने लोगों को काफी प्रभावित किया था, जिस कारण हर कोई इसका इंतजार कर रहा था। लोगों के साथ-साथ एक्टर वेदांग रैना को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। जैसे ही नादानियां नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेदांग रैना ने इसे देख लिया है और अपना रिव्यू भी फैंस के साथ शेयर कर दिया है।
वेदांग रैना को पसंद आई खुशी कपूर की फिल्म नादानियां
वेदांग रैना ने इंस्टाग्राम पर फिल्म नादानियां की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक में सिर्फ खुशी कपूर नजर आ रही हैं और दूसरी तस्वीर में खुशी कपूर अपने को-स्टार इब्राहिम अली खान के साथ दिखाई दे रही हैं। वेदांग ने इन दोनों तस्वीरों पर दिल का इमोजी बनाया है और नादानियां पर प्यार बरसाया है। वेदांग ने जिस तरह से फिल्म नादानियां को सपोर्ट किया है, उसे देख लोग उन्हें बेस्ट बॉयफ्रेंड का खिताब दे रहे हैं।

Vedang Raina Review Naadaniyan
कैसी है फिल्म नादानियां
अगर आपने अब तक खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान की नादानियां नहीं देखी है तो बता दें कि ये एवरेज लव स्टोरी है, जिसकी कहानी कुछ खास अच्छी नहीं है। करण जौहर ने बहुत की पतली सी कहानी पर नादानियां की बुनियाद रखी है, जिस कारण इमारत मजबूत नहीं बन पायी है। फिल्म नादानियां को क्रिटीक्स अपने रिस्क पर देखने की सलाह दे रहे हैं क्योंकि इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की एक्टिंग इम्प्रेस करने में नाकामयाब रही है।
