कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों बिजनेसमैन कबीर बहिया (Kabir Bahia) संग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने रूमर्ड कबीर संग दिवाली का जश्न मनाया था। एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड उनके परिवार के साथ नजर आए। अब दोनों साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। कबीर और कृति मुंबई एयरपोर्ट पर ट्विनिंग आउटफिट में नजर आए। दोनों पब्लिक में पहली बार साथ में स्पॉट हुए। हालांकि दोनों ने पैपराजी को साथ में कोई पोज नहीं दिया। कृति और कबीर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें-तो ये हैं असल जिंदगी में Rupali Ganguly की सौतन!! विवादों के बीच वायरल हुई पति संग रोमांटिक तस्वीरें
हीरोपंती एक्ट्रेस ब्लैक कलर की मिनी स्कर्ट में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को व्हाइट कलर के स्नीकर्स के साथ पेयरअप किया था। वहीं, एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ब्लैक कलर के टीशर्ट और ट्राउजर में नजर आए। कबीर और कृति एयरपोर्ट पर एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। वीडियो में कृति और कबीर ने साथ में पोज नहीं दिया। लेकिन कबीर एंट्री करने के बाद कृति की तरफ ही देखते नजर आए।
कृति-कबीर साथ में एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
कबीर बहिया ने कृति के परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट की थी। इन फोटो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जिसके बाद से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के रिश्ते को परिवार से मंजूरी मिल गई है। दोनों के रिलेशनशिप की खबर सबसे पहले एक्ट्रेस के 34वें बर्थडे पर सामने आई थी। कृति ने कबीर संग अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। कबीर कृति से 10 साल छोटे हैं। आपको बता दें कि कृति और कबीर ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति आखिरी बार दो पत्ती में नजर आई थी। एक्ट्रेस के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।की
