Ramree: नेटफ्लिक्स के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म पर लगा ताला !! मेकर्स ने बंद किया प्रोजेक्ट

Siddhant Chaturvedi's 'Ramree' SHELVED: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) 'धड़क 2' के बाद आने वाले दिनों में फिल्म 'रामरी' में नजर आने वाले थे। अब मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट को बीच में ही बंद कर दिया है। यह मूवी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली थी।

Siddhant Chaturvedi's 'Ramree' SHELVED: सिद्धांत चतुर्वेदी धीरे-धीरे बॉलीवुड की दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'धड़क 2' में देखा गया था। करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म 'धड़क 2' में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ त्रिप्ती डिमरी अहम रोल में नजर आई थीं। 'धड़क 2' के बाद सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) को नेटफ्लिक्स की एक एक्शन क्रिएचर फिल्म 'रामरी' (Ramree) में देखा जाना था। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस मूवी को निर्माताओं ने बीच में ही बंद करने का फैसला ले लिया है।

Siddhant Chaturvedi's 'Ramree' SHELVED

Image Credit: IMDb

बंद हुई सिद्धांत चतुर्वेदी की 'रामरी'

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धांत की 'रामरी' में 2 हीरो होने वाले थे। यह मूवी 1945 के समय में सेट की गई थी। सुनने में यह भी आ रहा था कि अजय देवगन इस फिल्म के निर्माता थे। इस मूवी को लेकर एक सूत्र ने टैब्लॉइड को बताया, 'इस मूवी पर काम चलते हुए लगभग 1 साल का समय हो गया था। फिल्म के सब्जेक्ट और टाइम को देखते हुए इस प्रोजेक्ट पर काफी पैसा लगने वाला था।' फिल्म का निर्देशन करने के लिए निर्माताओं ने नेहा शर्मा को ऑनबोर्ड लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा था कि सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ इस मूवी में मोहित रैना नजर आ सकते थे।

End of Feed