वेब सीरीज

Netflix Upcoming: 2026 में नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने आ रही हैं सस्पेंस से भरी साउथ की ये फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 13, 2025, 05:00 PM IST

Netflix Upcoming South Movies-Series 2026: नेटफ्लिक्स (Netflix) ने अभी हाल ही में अपनी साल 2026 में रिलीज होने वाली साउथ की फिल्मों और सीरीज की लिस्ट निकाली है। इस लिस्ट में कई धांसू फिल्में और सीरीज मौजूद हैं। तो चलिए देखते हैं लिस्ट जो काफी चर्चा में बनी हुई है।

Image

Image Source: Netflix

Netflix Upcoming South Movies-Series 2026: सिनेमाघर के साथ ओटीटी की दुनिया ने भी लोगों का दिल जीत रखा है। अब कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज ने होकर सीधा ओटीटी पर आ जाती हैं। इन सब के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने अपनी नई फिल्मों और सीरीज का ऐलान किया है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर एक के बाद एक साउथ की फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। इस लिस्ट उन फिल्मों और सीरीज का भी नाम शामिल है जिनका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है।

1. स्टीफन (Stephen)

पहली फिल्म है 'स्टीफन' (Stephen), जो एक साइकियाट्रिस्ट की स्टोरी है जो एक सीरियल किलर को इवैल्यूएट करती है। ये फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई है। इस फिल्म में गोमथी शंकर (Gomathi Shankar), माइकल थंगाडुराई (Michael Thangadurai) और स्मृति वेंकट (Smruthi Venkat) अहम रोल में हैं।

2. मेड इन कोरिया (Made in Korea)

इंडो-कोरियन कोलैबोरेशन 'मेड इन कोरिया' (Made in Korea) में प्रियंका मोहन शेनबा का रोल कर रही हैं, जो बॉयफ्रेंड के धोखे से अकेली सियोल पहुंचती हैं। रा कार्तिक (Ra Karthik) ने डायरेक्ट किया है।

3. तक्षकुडु (Takshakudu)

आनंद देवरकोंडा की 'तक्षकुडु' (Takshakudu) एंशेंट फोकलोर को रीइमेजिन करती है। एक ब्लाइंड ट्राइबल मैन और उसके कुत्ते की जर्नी है, जो गांव को तबाह करने वाले से बदला लेते हैं। इस फिल्म से नितांशी गोयल (Nitanshi Goel) तेलुगु डेब्यू कर रही हैं।

4. सुपर सुब्बू (Super Subbu)

संदीप किशन (Sandeep Kishan) की 'सुपर सुब्बू' (Super Subbu) सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड एक कॉमेडी सीरीज है। इसे मल्लिक राम (Mallik Ram) ने डायरेक्ट किया है। मिथिला पालकर (Mithila Palkar) और मुरली शर्मा (Murali Sharma) अहम रोल में है।

5. #लव (#Love)

अर्जुन दास (Arjun Das) और ऐश्वर्या लेख्समी (Aishwarya Lekshmi) की '#लव' (#Love) डेटिंग ऐप्स पर बेस्ड है। इसे बालाजी मोहन (Balaji Mohan) ने डायरेक्ट किया है।

6. लेगसी (Legacy)

आर. माधवन (R. Madhavan) की 'लेगसी' (Legacy) क्राइम फैमिली की स्टोरी है। सीरीज में निमिषा सजयान (Nimisha Sajayan), गौतम कार्तिक (Gautham Karthik), गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) और अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) अहम रोल में हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article