Samay Ranveer Controversy: रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना एडल्ड जोक विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इंडियाज गॉट लेटेंट पर रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा बोले गए जोक लोगों के गले नहीं उतर रहे हैं और लगातार समय रैना के शो की आलोचना हो रही है। अगर ताजा खबर की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि समय रैना को इस विवाद के चलते अपने गुजरात शोज कैंसिल करने पड़े हैं। समय रैना जल्द ही गुजराज में कॉमेडी शोज करने वाले थे, जिन्हें उन्होंने विवाद के डर से कैंसिल कर दिए हैं। विश्व हिन्दू परिषद ने समय रैना के शो कैंसिल होने की खबर पर पक्की मुहर भी लगा दी है।
Samay Raina And Ranveer Allahbadia
समय रैना ने कैंसिल किए अपने गुजराज शो
खबर की मानें तो समय रैना गुजरात में अपने कॉमेडी शोज करने वाले थे, जिनका विरोध हो रहा था। लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए समय रैना ने ये शोज कैंसिल कर दिए हैं। विश्व हिन्दू परिषद ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि समय रैना को जो भी शोज गुजरात में शेड्यूल थे, उन्हें कैंसिल कर दिया गया है। बुक माई शो पर भी समय रैना के शोज अब दिखाई नहीं दे रहे हैं। प्लेटफॉर्म ने ये शोज हटा दिए हैं ताकि लोग टिकिट बुक न करा पाएं।
विश्व हिन्दू परिषद के हितेन्द्रश्न राजपूत ने दावा किया है कि, समय रैना ने बुक माई शो से अपने शोज हटा लिए हैं। वो 17 अप्रैल के दिन सूरत में, 18 अप्रैल को वडोदरा में और 19-20 अप्रैल को अहमदाबाद में परफॉर्म करने वाले थे, जिनके टिकिट बुक माई शो पर बिक रहे थे, जिन्हें अब इन्हें हटा लिया गया है। बताते चलें कि समय रैना सिर्फ अपने शोज ही कैंसिल नहीं कर रहे हैं बल्कि विवाद की वजह से उन्होंने यूट्यूब से इंडियाज गॉट लेटेंट के सारे शोज भी हटा दिए हैं। समय ने बीते दिन सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इस बात की जानकारी दी थी।
