Samay Ranveer Controversy: जाने-माने भारतीय कॉमेडियन समय रैना इन दिनों लगातार मीडिया में छाए हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से उनका कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें नए-नए गेस्ट आ रहे हैं। बीते दिनों समय रैना के शो पर रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी जैसे गेस्ट आए थे, जिन्होंने कई एडल्ट जोक बोले। इनमें से रणवीर अल्लाहबादिया का एक जोक लोगों के गले की फांस बन गया है, जिसको लेकर इस वक्त विवाद मचा हुआ है। ये विवाद इतना बड़ा हो गया है कि समय रैना को सफाई जारी करके लोगों से माफी मांगनी पड़ी है। समय रैना ने एडल्ट जोक विवाद में सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी है और लोगों से कहा है कि वो सिर्फ लोगों को हंसाना चाहते थे, न कि उनका मकसद कुछ और था।
समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'बीते कुछ दिनों से जो कुछ भी हो रहा है, उसे मैं हैंडल नहीं कर पा रहा हूं। मैंने अपने यूट्यूब चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट की सारी वीडियोज हटा दी हैं। इन वीडियोज या शोज का मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना था और उन्हें खुशियां देना था। इंडियाज गॉट लेटेंट पर जो भी जांच चल रही है, मैं उसमें एजेंसीज का पूरा सपोर्ट करूंगा। धन्यवाद...'
बताते चलें कि समय रैना के शो पर मचा बवाल यहीं खत्म नहीं हुआ है। इंडियाज गॉट लेटेंट के लेटेस्ट एपिसोड की वजह से रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट कैंसिल हो रहे हैं, जिस कारण वो परेशान हैं और वहीं पर समय रैना के कॉमेडी शोज भी कैंसिल हो रहे हैं, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है। एडल्ट जोक मामले पर समाज के कई तबके काफी गुस्से में हैं और इस तरह की कॉमेडी बंद होने की मांग उठ रही है। मुंबई पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है, जिसमें पूछताछ का दौर चल रहा है।
